Breaking News
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियम

Gurugram News: नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे मथुरा के इंजीनियर की हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Gurugram News: नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे मथुरा के इंजीनियर की हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे मथुरा के इंजीनियर की हादसे में मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Gurugram News: गुरुग्राम के मोलसेरी एवेन्यू रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर तुषार कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। साइबर सिटी स्थित विख्यात टीसीएस (TCS) कंपनी में कार्यरत तुषार अपनी नाइट शिफ्ट खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित जेसीबी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तुषार की गर्दन टूट गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक अपनी जेसीबी सहित मौके से फरार हो गया।

ड्यूटी खत्म कर ताऊ के घर लौट रहे थे तुषार

विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा (शांति नगर) के रहने वाले तुषार कुमार गुरुग्राम के सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्था सोसाइटी में अपने ताऊ के परिवार के साथ रहते थे। रोजाना की तरह वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर देर रात करीब 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही वह मोलसेरी एवेन्यू रैपिड मेट्रो स्टेशन के समीप पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, परिजनों में कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान हालत में पड़े तुषार को पास के नारायणा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मथुरा स्थित उनके परिवार को दे दी गई है, जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (लापरवाही से मौत), 281 (अप्रोपर ड्राइविंग/रैश ड्राइविंग) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार जेसीबी और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  गुरुग्राम में युवती से धोखा, शादी का झांसा देकर 10 दिन तक दुष्कर्म, 15 लाख ऐंठकर आरोपी फरार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।