Breaking News
जालंधर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार परिवार को कार ने कुचला; 11 महीने की मासूम बच्ची की मौतNarnaul News: महज 3 से 4 मिनट के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने दिखाई बेहतरीन तत्परताPunjab Election Commission: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले EC सख्त, पंजाब में गृहजिलों से हटाएं अफसरNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड परBrain Stroke Risk Factors: डेस्क जॉब और कम नींद बन रही है ब्रेन स्ट्रोक की वजह, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्सजालंधर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार परिवार को कार ने कुचला; 11 महीने की मासूम बच्ची की मौतNarnaul News: महज 3 से 4 मिनट के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने दिखाई बेहतरीन तत्परताPunjab Election Commission: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले EC सख्त, पंजाब में गृहजिलों से हटाएं अफसरNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड परBrain Stroke Risk Factors: डेस्क जॉब और कम नींद बन रही है ब्रेन स्ट्रोक की वजह, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

Gurugram News: कार में अलॉय व्हील डलवाकर हुआ फरार, गुरुग्राम के शोरूम मालिक ने सोशल मीडिया से सिखाया सबक

Gurugram News: कार में अलॉय व्हील डलवाकर हुआ फरार, गुरुग्राम के शोरूम मालिक ने सोशल मीडिया से सिखाया सबक

कार में अलॉय व्हील डलवाकर हुआ फरार, गुरुग्राम के शोरूम मालिक ने सोशल मीडिया से सिखाया सबक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: गुरुग्राम साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-12ए स्थित ऑटोमोबाइल मार्केट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस से पहले सोशल मीडिया की ताकत ने एक ठग को घुटनों पर ला दिया। ‘सिद्धदाता टायर्स’ शोरूम से करीब 1.20 लाख रुपये के महंगे अलॉय व्हील डलवाकर फरार हुए युवक के परिजनों ने आखिरकार दुकान मालिक के पास पहुंचकर लिखित समझौता कर लिया है। सोशल मीडिया पर 5 हजार रुपये के इनाम वाली पोस्ट वायरल होने के बाद परिजनों ने माफी मांगते हुए पूरा बकाया चुकाने की बात मानी है।

पसंद के अलॉय व्हील फिट कराए, फिर शुरू किया फर्जीवाड़ा

विज्ञापन

यह पूरी घटना 30 अगस्त की है, जब एक युवक अपनी काले रंग की हुंडई वरना कार लेकर ‘सिद्धदाता टायर्स’ पहुंचा। उसने अपनी गाड़ी के लिए महंगे अलॉय व्हील्स पसंद किए, जिसे दुकान के कारीगरों ने कार में फिट कर दिया। व्हील चेंज होने के बाद युवक ने बहाना बनाया कि वह ड्राइव करके अलॉय व्हील्स की परफॉर्मेंस चेक करना चाहता है। एहतियात के तौर पर दुकान मालिक दीपक चौधरी ने अपने एक कर्मचारी को कार में साथ बैठा दिया।

कर्मचारी को रास्ते में धमकाकर उतारा, तेज रफ्तार में फरार

कार शोरूम से थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि चालक ने अपना असली रंग दिखा दिया। सुनसान रास्ते पर पहुंचते ही उसने कार में बैठे कर्मचारी को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। डरे-सहमे कर्मचारी को उसने जबरन गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया और इससे पहले कि वह मदद के लिए शोर मचा पाता, आरोपी तेज रफ्तार में वरना कार को भगा ले गया।

5 हजार का इनाम और सोशल मीडिया का ‘डिजिटल प्रहार’

पीड़ित कर्मचारी ने दुकान लौटकर पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद शोरूम मालिक दीपक चौधरी ने तुरंत सेक्टर-14 थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, सिर्फ पुलिस के भरोसे रहने के बजाय मालिक ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज निकाले और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। उन्होंने साफ लिखा कि जो भी इस गाड़ी या युवक की पहचान बताएगा, उसे 5,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। यह वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हो गया।

दिल्ली का निकला आरोपी, परिजनों ने चुकाई पूरी रकम

वीडियो वायरल होने और बदनामी के डर से दिल्ली के वसंत विहार रहने वाले आरोपी युवक के परिजन तुरंत गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने शोरूम मालिक से अपने बेटे की इस हरकत के लिए माफी मांगी और पूरे काम का 1 लाख 20 हजार रुपये का बिल चुकाने पर सहमति जताई।

दुकान मालिक दीपक चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच अब आपसी सहमति से समझौता हो गया है। आरोपी पक्ष पूरी पेमेंट करने को तैयार है, इसलिए पेमेंट मिलते ही वे पुलिस से अपनी शिकायत वापस ले लेंगे।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, सगाई में मिलेगा सिर्फ 1 रुपया, बारात में जाएंगे 51 लोग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।