Breaking News
Woman Farmer Kurukshetra: कुरुक्षेत्र की महिला किसान का कमाल, डाइटीशियन अनुराधा ने शहद से तैयार किए खास मुरब्बेNarnaul News: जिला पुलिस अधीक्षक की अपील, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएं, गुप्त सूचना के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरKarnal Temple Theft Case: गोगा मेड़ी मंदिर में गुल्लक तोड़कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी सूरज चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेलजालंधर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार परिवार को कार ने कुचला; 11 महीने की मासूम बच्ची की मौतNarnaul News: महज 3 से 4 मिनट के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने दिखाई बेहतरीन तत्परताWoman Farmer Kurukshetra: कुरुक्षेत्र की महिला किसान का कमाल, डाइटीशियन अनुराधा ने शहद से तैयार किए खास मुरब्बेNarnaul News: जिला पुलिस अधीक्षक की अपील, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आएं, गुप्त सूचना के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरKarnal Temple Theft Case: गोगा मेड़ी मंदिर में गुल्लक तोड़कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी सूरज चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेलजालंधर में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार परिवार को कार ने कुचला; 11 महीने की मासूम बच्ची की मौतNarnaul News: महज 3 से 4 मिनट के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने दिखाई बेहतरीन तत्परता

Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर नारनौल पुलिस ने गांव भांखरी में दो घरों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्विनी निवासी गोपालपुरा, थाना बुहाना, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को गांव डोहर कलां, थाना सदर नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय श्री भारत भूषण ने बताया कि गांव भांखरी निवासी हनुमान प्रसाद व सतीश कुमार ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 व 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार चोर मकान से सोने-चांदी के आभूषण एवं 2 लाख 78 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर नारनौल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर नारनौल पुलिस ने आरोपी अश्विनी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से चोरी की वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस द्वारा चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों एवं नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही वारदात में अन्य व्यक्तियों की संभावित संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जाएगी। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।

जिला पुलिस महेंद्रगढ़ आमजन से अपील करती है कि घर से कुछ समय या लंबे समय के लिए बाहर जाते समय इसकी सूचना नजदीकी थाना, पुलिस चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर अवश्य दें, ताकि संबंधित क्षेत्र में पुलिस गश्त एवं निगरानी बढ़ाकर चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

 

 

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टोहाना से दबोचा गया कोर्ट का भगोड़ा आरोपी, 2023 से चल रहा था फरार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।