Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Narnaul News: महज 3 से 4 मिनट के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने दिखाई बेहतरीन तत्परता

Narnaul News: महज 3 से 4 मिनट के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने दिखाई बेहतरीन तत्परता

महज 3 से 4 मिनट के भीतर घायल को अस्पताल पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने दिखाई बेहतरीन तत्परता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: नारनौल में डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी-0466) पर तैनात पुलिस टीम ने मानवता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को बिना समय गंवाए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाकर समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईआरवी-0466 की पुलिस टीम नीरपुर की ओर से आ रही थी। इसी दौरान कैलाश नगर के पास सड़क पर मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन को रुकवाकर बताया कि एक कार चालक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तुरंत अपने ईआरवी वाहन में बैठाया और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल रवाना हो गई।

पुलिस टीम ने दोपहर करीब 3:05 बजे घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की और महज 3 से 4 मिनट में नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाकर उसे उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिसकर्मियों ने बिना किसी देरी के घायल को अस्पताल पहुंचाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

इस सराहनीय कार्य में ईआरवी-0466 के इंचार्ज ईएसआई छोटे लाल, एसपीओ इंद्रपाल तथा एसपीओ चालक राधेश्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करना हम सभी की मानवीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में मिलने वाली चिकित्सा सहायता किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति की सहायता के लिए आगे आएं तथा तुरंत डायल-112 पर सूचना दें, ताकि पुलिस एवं आपातकालीन सेवाएं समय रहते मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवा सकें।

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।