Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Gurugram News: गुरुग्राम में बीच सड़क फैला खौफ, लड़की के पीछे छुपकर चिल्लाया युवक, जानिए क्या है पूरा मामला

Gurugram News: गुरुग्राम में बीच सड़क फैला खौफ, लड़की के पीछे छुपकर चिल्लाया युवक, जानिए क्या है पूरा मामला

गुरुग्राम में बीच सड़क फैला खौफ, लड़की के पीछे छुपकर चिल्लाया युवक, जानिए क्या है पूरा मामला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम के बेहद पॉश और व्यस्त माने जाने वाले सिविल लाइन इलाके में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने बीच सड़क पर अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर दीं।

युवक अचानक सरेराह चीखने-चिल्लाने लगा, “मुझे गोली मार देंगे, मुझे मार डालेंगे!” उसकी खौफजदा चीखें सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर और दुकानदार सहम गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में किसी बड़ी वारदात की आशंका से तनाव फैल गया।

विज्ञापन

लड़की के पीछे छिपता रहा युवक, दहशत में रहे राहगीर

युवक के साथ एक युवती भी मौजूद थी, जो उसकी इस अचानक बिगड़ी हालत को देखकर खुद बुरी तरह घबरा गई। खौफ से कांप रहा युवक अपनी जान बचाने की नीयत से बार-बार उस लड़की के पीछे छिपने की कोशिश कर रहा था। मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण वह काफी देर तक सरेराह युवती को अपनी बाहों में जकड़कर सहमा हुआ बैठा रहा। राहगीर समझ नहीं पा रहे थे कि मामला किसी गैंगवार या जानलेवा हमले का है या कुछ और।

पुलिस के पहुंचने पर भी नहीं थमा खौफ, लड़की ने परिजनों को बुलाया

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस और पीसीआर की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिसकर्मियों ने युवक को शांत कराने और हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस के सामने भी लगातार यही रट लगाता रहा कि कोई उसकी जान के पीछे पड़ा है। स्थिति को बिगड़ता देख साथ आई युवती ने समझदारी दिखाई और युवक के फोन से दिल्ली के उत्तम नगर में रहने वाले उसके परिजनों को कॉल कर पूरी बात बताई।

मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला युवक, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

कॉल मिलते ही युवक के परिजन बदहवास हालत में उत्तम नगर से गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को बताया कि युवक पिछले काफी समय से गंभीर मानसिक बीमारी और अवसाद से जूझ रहा है। उसका डॉक्टर से नियमित इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को उसके इलाज से जुड़े कागजात भी दिखाए।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि युवक दिल्ली का रहने वाला है और मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण भ्रम का शिकार हो गया था। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद पिछले दो-तीन घंटे से चला आ रहा हाईवोल्टेज ड्रामा शांत हो सका।

यह भी पढ़ें– Panipat News: पानीपत बार एसोसिएशन चुनाव, ईवीएम से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक आएंगे नतीजे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।