Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Gurugram News: रेंटेड रूम और झुग्गियों में चल रही पुलिस की रेड, 13 अवैध विदेशी नागरिकों को देश से निकालने की तैयारी

Gurugram News: रेंटेड रूम और झुग्गियों में चल रही पुलिस की रेड, 13 अवैध विदेशी नागरिकों को देश से निकालने की तैयारी

एसीपी नवीन शर्मा का कड़ा संदेश: गुरुग्राम में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की खैर नहीं, कागजात न मिलने पर सीधे होंगे डिपोर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram News: औद्योगिक हब और साइबर सिटी गुरुग्राम में अवैध रूप से डेरा डाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-39 की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने खुफिया इनपुट और मुस्तैदी के दम पर शहर के विभिन्न हिस्सों से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित किया है, जो बिना किसी वैध पासपोर्ट या वीजा के यहां रह रहे थे। इन सभी के खिलाफ डिपोर्टेशन (देश निकाला) की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

कॉलोनियों और झुग्गियों में चल रहा है सर्च ऑपरेशन

दरअसल, गुरुग्राम पुलिस इन दिनों होटलों, औद्योगिक क्षेत्रों, किराए के मकानों और खासकर झुग्गी-झोपड़ियों में विशेष चेकिंग अभियान चला रही है।

इस अभियान का मुख्य मकसद संदिग्ध रूप से रह रहे लोगों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करना है। इसी छानबीन के दौरान इन 13 नागरिकों के कागजात पूरी तरह फर्जी और संदिग्ध पाए गए। जब ये लोग भारत में रहने का कोई भी कानूनी सबूत नहीं दे पाए, तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

नई दिल्ली से मालदा टाउन के रास्ते भेजे जा रहे बांग्लादेश

एसीपी क्राइम गुरुग्राम नवीन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिलेंगे, उनके खिलाफ कानून सम्मत सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

पकड़े गए सभी 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गुरुग्राम पुलिस की एक विशेष एस्कॉर्ट टीम की सुरक्षा में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ले जाया गया। वहां से उन्हें न्यू दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस के जरिए पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के लिए रवाना कर दिया गया है, जहां से सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से उन्हें सरहद पार भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– Gurugram Accident: सोहना चौक पर थार ने बलेनो को मारी टक्कर, खाटूश्याम जा रहा परिवार गंभीर घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।