Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Gurugram School Fight: जेम्स इंटरनेशनल स्कूल में MUN कार्यक्रम के दौरान खूनी संघर्ष, छात्रों ने एक-दूसरे पर बरसाईं कुर्सियां

Gurugram School Fight: जेम्स इंटरनेशनल स्कूल में MUN कार्यक्रम के दौरान खूनी संघर्ष, छात्रों ने एक-दूसरे पर बरसाईं कुर्सियां

स्कूल में मर्यादा भूल आपस में भिड़े छात्र

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram School Fight: गुरुग्राम के पॉश इलाके पालम विहार में स्थित जेम्स इंटरनेशनल स्कूल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ज्ञान और कूटनीति के मंच पर छात्रों ने सरेआम गुंडागर्दी का प्रदर्शन किया।

स्कूल परिसर में आयोजित हो रहे ‘Morpheus-2026 MUN’ (Model United Nations) कार्यक्रम के दौरान दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते यह बहस इतनी हिंसक हो गई कि दोनों तरफ से उनके साथी भी इस विवाद में कूद पड़े और पूरा स्कूल परिसर अचानक जंग के मैदान में तब्दील हो गया।

विज्ञापन

बीच-बचाव के बजाय बनते रहे वीडियो, सोशल मीडिया पर मची अफरा-तफरी

घटना के वक्त वहां मौजूद अन्य छात्र बीच-बचाव करने के बजाय अपने मोबाइल फोन से इस पूरी वारदात का वीडियो बनाते रहे। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अनुशासन की धज्जियां उड़ाते हुए कई छात्र मिलकर एक अकेले छात्र को बेरहमी से पीट रहे हैं।

इस दौरान मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर दी गईं; छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात करने के साथ ही वहां रखी कुर्सियां उठाकर हमला करना शुरू कर दिया। परिसर में काफी देर तक गाली-गलौज और चीख-पुकार का माहौल बना रहा, जिससे कार्यक्रम में आए अन्य स्कूलों के छात्र और शिक्षक सहम गए।

पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान, स्कूल प्रबंधन ने साधी चुप्पी

इस पूरे घटनाक्रम पर जब मीडिया ने जेम्स इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, तो उनकी तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान देने से साफ इनकार कर दिया गया।

उधर, पालम विहार थाना प्रभारी ने बताया कि इस हिंसक झड़प को लेकर अभी तक न तो स्कूल प्रशासन की तरफ से और न ही किसी पीड़ित छात्र के परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत मिली है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।

परिजनों के बीच समझौते का दावा, पुलिस की जांच जारी

थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने वीडियो के आधार पर स्कूल प्रबंधन और दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर थाने तलब किया है। जब पुलिस ने प्राथमिक तौर पर स्कूल अथॉरिटी से संपर्क किया, तो स्कूल की ओर से दलील दी गई कि दोनों आरोपी छात्रों और उनके परिजनों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया है।

बहरहाल, पुलिस इस जवाब से संतुष्ट नहीं है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है और जांच के दौरान जो भी नए तथ्य या लापरवाही सामने आएगी, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें– Hisar News: हिसार में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, खून से सने हाथों से चौकी पहुंचा बॉयफ्रेंड, बोला- मैंने मार डाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।