Breaking News
Ambala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जान

Hisar News: हिसार में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, खून से सने हाथों से चौकी पहुंचा बॉयफ्रेंड, बोला- मैंने मार डाला

Hisar News: हिसार में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, खून से सने हाथों से चौकी पहुंचा बॉयफ्रेंड, बोला- मैंने मार डाला

हिसार के शिवनगर में सनसनीखेज वारदात, शक के चलते ई-रिक्शा चालक ने प्रेमिका को चाकुओं से गोदा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar News: हरियाणा के हिसार जिले के शिवनगर इलाके में घरेलू कलह और शक के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वारदात का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी गौरव खुद सूर्यनगर पुलिस चौकी के भीतर दाखिल हुआ।

उसने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने बेहद ठंडे दिमाग से कहा कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर पूजा की हत्या कर दी है। आरोपी की बात सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम उसे साथ लेकर शिवनगर स्थित मकान पर पहुंची, जहां पूजा का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

रात 3 बजे हुआ था विवाद, शरीर पर किए चाकुओं से कई वार

शुरुआती पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि ई-रिक्शा चलाने वाले गौरव ने गुस्से में आकर आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से पूजा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोपी ने पूजा के गले, पेट और पीठ पर एक के बाद एक कई वार किए, जिसके कारण अत्यधिक खून बहने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब पड़ोसियों को भनक लगी तो उन्होंने भी पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।

दो शादियां, तीन बच्चे और चौथे शख्स की एंट्री ने ली जान

मृतका पूजा की जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही थी। उसकी पहले दो शादियां हो चुकी थीं, जिनसे उसके तीन बच्चे हैं। पिछले करीब पांच सालों से वह दोनों पतियों से अलग होकर अपने से चार साल छोटे बॉयफ्रेंड गौरव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव ने हत्या की जो वजह बताई, उसने सबको चौंका दिया।

गौरव का दावा है कि पूजा पिछले 5-6 महीने से किसी चौथे व्यक्ति के संपर्क में थी और लगातार उससे बातचीत कर रही थी, इसी बेवफाई के शक में उसने पूजा को रास्ते से हटाने का खौफनाक कदम उठाया।

मां का गंभीर आरोप: बेटी से गलत काम करवाता था आरोपी

इस बीच, वारदात की सूचना मिलते ही मृतका की मां संगीता रोती-बिलखती हुई मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोपी गौरव पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनकी बेटी पूजा से गलत काम करवाता था। मां का कहना है कि गौरव कई तरह के गैर-कानूनी धंधों में लिप्त है और इसी काली कमाई के बूते उसने बहुत कम समय में शिवनगर में मकान बना लिया और प्लॉट भी खरीद लिया।

फिलहाल पुलिस ने मृतका की मां के बयान और फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana CET Group D: हरियाणा ग्रुप-डी भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, 11 लाख से अधिक युवाओं में मची होड़

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।