Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Hansi Accident: हांसी में NH-9 पर भयानक हादसा, ट्रक के नीचे घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, एक युवक की दर्दनाक मौत

Hansi Accident: हांसी में NH-9 पर भयानक हादसा, ट्रक के नीचे घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, एक युवक की दर्दनाक मौत

हांसी में NH-9 पर भयानक हादसा, ट्रक के नीचे घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, एक युवक की दर्दनाक मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hansi Accident: हरियाणा के हांसी में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। तेज रफ्तार में जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और गाड़ी ट्रक के नीचे जा फंसी। हादसे के वक्त कार में मौजूद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

शराब के नशे में थे सवार, स्कॉर्पियो की रफ्तार भी थी बेकाबू

विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन स्कॉर्पियो के बुरी तरह फंसा होने के कारण पुलिस को दोनों वाहनों को अलग करने में काफी पसीना बहाना पड़ा। डायल 112 के इंचार्ज रामपाल के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो की स्पीड बहुत तेज थी। उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार दोनों युवक शराब पी रहे थे और जिस ट्रक से टक्कर हुई, उसके चालक के भी नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

रास्ता साफ कर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से स्कॉर्पियो को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाकर हाईवे पर बाधित हुए यातायात को सुचारू कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दोनों गाड़ियों के चालकों के संबंध में वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।