Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Harmandir Sahib Dress Rules: गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को प्रवेश से रोका, समझाए गए नियम

Harmandir Sahib Dress Rules: गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को प्रवेश से रोका, समझाए गए नियम

गोल्डन टेंपल में निक्कर पहनकर पहुंचे विदेशी कपल को प्रवेश से रोका

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Harmandir Sahib Dress Rules: अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में निक्कर पहनकर पहुंचे एक विदेशी कपल को गुरुघर की मर्यादा समझाकर प्रवेश से रोक दिया गया। वीडियो में मौजूद सिख ने दोनों को बताया कि गुरुद्वारा परिसर में पूरे कपड़े पहनकर ही प्रवेश की अनुमति है और यहां किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता। 4 जुलाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद विदेशी महिला ने प्रवेश टिकट के बारे में सवाल किया, जिस पर उसे बताया गया कि श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है और केवल निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना आवश्यक है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी महिला और उसका साथी मुख्य प्रवेश द्वार की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक सिख ने उन्हें विनम्रता के साथ रोककर बताया कि गुरुद्वारा साहिब में निक्कर या हाफ पैंट पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने दोनों को पूरे कपड़े या पायजामा पहनकर आने की सलाह दी ताकि वे गुरुघर की मर्यादा के अनुसार दर्शन कर सकें। नियम समझाने के दौरान बातचीत शांतिपूर्ण माहौल में हुई और दोनों ने जानकारी ध्यान से सुनी।

विज्ञापन

 

महिला ने पूछा- क्या प्रवेश के लिए टिकट लगता है
बातचीत के दौरान विदेशी महिला ने पूछा कि क्या श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश के लिए कोई टिकट लेना पड़ता है। जवाब में सिख ने स्पष्ट किया कि यहां दर्शन और प्रवेश पूरी तरह निशुल्क हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने केवल इतना कहा कि सभी लोगों को गुरुद्वारा साहिब के निर्धारित नियमों और ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी होता है।
वीडियो में महिला ने अपने साथी की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या यही नियम उस पर भी लागू होता है। इस पर सिख ने बताया कि गुरुघर की मर्यादा सभी पर समान रूप से लागू होती है, चाहे कोई किसी भी देश, धर्म या पृष्ठभूमि से क्यों न हो। उन्होंने दोनों को पास के बाजार से पायजामा या पूरे कपड़े खरीदने की सलाह दी ताकि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए दर्शन कर सकें।

 

गुरुद्वारा परिसर में पहले से लगे हैं सूचना बोर्ड
श्री हरमंदिर साहिब परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि कैप, शॉर्ट पैंट (निक्कर), कैप्री, मोजे और मिनी स्कर्ट पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं है। साथ ही श्रद्धालुओं से सिर ढककर और पूरे कपड़े पहनकर ही गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने की अपील की जाती है। यह व्यवस्था गुरुघर की मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से लागू है।

यह भी पढ़ें; चंडीगढ़-पंजाब में बारिश का दौर जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।