Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Punjab Weather: चंडीगढ़-पंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 12 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

Punjab Weather: पंजाब में बारिश का दौर जारी, 10 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 12 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

चंडीगढ़-पंजाब में बारिश का दौर जारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने राज्य के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सोमवार को हुई बारिश के बाद राज्य के औसत तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसके बावजूद उमस के कारण लोगों को गर्मी से पूरी राहत नहीं मिली है।

पटियाला और मोहाली में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह से शाम तक पटियाला में सबसे अधिक 25.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद मोहाली में 18.0 मिमी और चंडीगढ़ शहर में 9.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। लुधियाना में 2.2 मिमी, भाखड़ा डैम (रूपनगर) में 1.0 मिमी, पठानकोट में 1.0 मिमी, होशियारपुर में 0.5 मिमी, बठिंडा में 0.4 मिमी तथा अमृतसर में भी बारिश दर्ज की गई। इन जिलों में बारिश से तापमान में कमी आई, लेकिन नमी बढ़ने से उमस बनी रही।

विज्ञापन

बारिश के कारण राज्य के औसत अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन लगातार बढ़ी नमी के चलते लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। सोमवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है, जबकि बारिश का दौर जारी रहने से कई इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा।

15 हजार मेगावाट से ऊपर पहुंची बिजली की मांग
मानसून सक्रिय होने के बावजूद उमस के कारण बिजली की खपत में कमी नहीं आई। सोमवार को पंजाब में बिजली की मांग 15,112 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान केंद्रीय पूल से 10,148 मेगावाट बिजली प्राप्त की गई, जबकि निर्धारित शेड्यूल 10,571 मेगावाट का था। ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 49.6 हर्ट्ज रिकॉर्ड की गई। राज्य ने अपने स्तर पर 4,967 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी किया, जिससे मांग को पूरा करने में सहायता मिली।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अनुसार सोमवार को भाखड़ा बांध का जलस्तर 1565.46 फीट दर्ज किया गया। बांध में 37,388 क्यूसेक पानी की आवक हुई, जबकि 23,738 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं पोंग बांध का जलस्तर 1318.57 फीट रहा। पोंग बांध में 16,860 क्यूसेक पानी आया और 15,503 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते दोनों प्रमुख जलाशयों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार मानसून पंजाब में पूरी तरह प्रवेश कर चुका है और वर्तमान में इसका सक्रिय क्षेत्र बठिंडा के आसपास से गुजर रहा है। मौसमीय परिस्थितियां फिलहाल बारिश के अनुकूल बनी हुई हैं। विभाग ने अनुमान जताया है कि 12 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की हिदायत दी गई है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।