Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस का तूफानी दौरा: 5 दिन, 5 जिले और 19 विधानसभाएं, ग्राउंड पर उतरेंगे संजय दत्त और राव नरेंद्र

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस का तूफानी दौरा: 5 दिन, 5 जिले और 19 विधानसभाएं, ग्राउंड पर उतरेंगे संजय दत्त और राव नरेंद्र

कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ेंगे कांग्रेस दिग्गज: नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 5 जिलों में बैठकों का महादौरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Congress: हरियाणा में संगठन को नए सिरे से री-चार्ज करने के इरादे से कांग्रेस नेतृत्व ने कमर कस ली है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच राज्य के पांच प्रमुख जिलों का व्यापक दौरा करने जा रहे हैं।

पांच दिनों तक चलने वाले इस राजनीतिक अभियान के दौरान दोनों शीर्ष नेता 19 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों के साथ सीधे रूबरू होंगे। पार्टी का मुख्य फोकस आने वाले दिनों में जनहित के मुद्दों पर आक्रामक रणनीति बनाने और ब्लॉक स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत करने पर है।

विज्ञापन

पलवल से फरीदाबाद तक बैठकों का दौर, 10 जिले होंगे कवर

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी के संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जिसमें 5 जिलों को कवर किया गया था। अब दूसरे चरण के तहत 30 जुलाई से 3 अगस्त तक पलवल, नूंह, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों का दौरा री-शेड्यूल किया गया है।

3 अगस्त को यह चरण पूरा होते ही प्रदेश के कुल 10 जिलों में संगठनात्मक समीक्षा पूरी हो जाएगी। बैठकों में जिला कार्यकारिणी सदस्यों, विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों, ब्लॉक अध्यक्षों और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य रखी गई है।

19 विधानसभा हलकों में जमीनी फीडबैक जुटाने की तैयारी

इस दौरे का खाका इस तरह तैयार किया गया है कि दक्षिण हरियाणा और एनसीआर बेल्ट के बड़े हिस्से को एक साथ साधा जा सके। इसके तहत फरीदाबाद जिले के फरीदाबाद एनआईटी, बल्लभगढ़, बड़खल, तिगांव, पृथला व फरीदाबाद; पलवल जिले के होडल, हथीन व पलवल; नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना व नूंह; रेवाड़ी जिले के बावल, कोसली व रेवाड़ी; और गुरुग्राम जिले के पटौदी, सोहना, बादशाहपुर व गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग बैठकें आयोजित होंगी। इन बैठकों के जरिए स्थानीय असंतोष, जमीनी समीकरणों और कार्यकर्ताओं की शिकायतों का सीधा फीडबैक लिया जाएगा।

शेष जिलों का दौरा भी जल्द, सड़क पर उतरने का प्लान

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 3 अगस्त के बाद बिना किसी देरी के हरियाणा के बाकी बचे सभी जिलों की तिथियां भी घोषित कर दी जाएंगी। कांग्रेस की मंशा प्रदेश के आखिरी छोर पर बैठे कार्यकर्ता को मुख्यधारा से जोड़ने और आगामी चुनावों से पहले एक मजबूत कैडर खड़ा करने की है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस संगठनात्मक कवायद के बाद कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता से जुड़े मुद्दों पर बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें– Haryana News: खराब पेट्रोल का वीडियो डाला तो मिलने लगीं धमकियां! पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने दिखाई डिफेंडर के बिल की पर्ची

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।