Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

School Holidays August: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अगस्त की छुट्टियों की सूची जारी, देखें पूरा कैलेंडर

School Holidays August: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अगस्त की छुट्टियों की सूची जारी, देखें पूरा कैलेंडर

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अगस्त की छुट्टियों की सूची जारी, देखें पूरा कैलेंडर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

School Holidays August: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अगस्त का महीना राहत भरा रहने वाला है। राज्य शिक्षा विभाग ने अगस्त माह की आधिकारिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है।

जारी कैलेंडर के मुताबिक, इस बार महीने में साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ तीज और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। महीने की शुरुआत में ही 2 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी, जबकि 8 अगस्त को दूसरे शनिवार का अवकाश रहेगा और 9 अगस्त को फिर रविवार पड़ेगा।

विज्ञापन

15 अगस्त पर बन रहा दोहरा संयोग, 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व और हरियाली तीज का क्षेत्रीय त्योहार एक ही दिन शनिवार को पड़ रहे हैं, जिससे स्कूलों में दोहरे जश्न का माहौल रहेगा। इसके तुरंत बाद 16 अगस्त और 23 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त (शुक्रवार) को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद 30 अगस्त को महीने का अंतिम रविवार पड़ेगा।

3 अगस्त से SAT परीक्षाएं, छुट्टियों के बीच जारी रहेंगे जरूरी काम

भले ही विद्यार्थियों को अगस्त में कई छुट्टियां मिल रही हों, लेकिन पढ़ाई और परीक्षाओं का दौर भी साथ-साथ चलेगा। 3 अगस्त से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की SAT (सतत मूल्यांकन) परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

इसके अलावा, स्कूलों में प्रशासनिक गतिविधियां पूरी तरह जारी रहेंगी। एसआईआर (SIR) यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत दावे, आपत्तियां और नोटिस जारी करने का काम चलता रहेगा। साथ ही, शिक्षकों के ऑनलाइन तबादलों से जुड़ा डाटा अपडेशन और ऑथेंटिकेशन का कार्य भी इसी महीने निपटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।