Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana HTET Admit Card: हरियाणा टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Haryana HTET Admit Card: हरियाणा टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

4 और 5 जुलाई को होगी हरियाणा HTET परीक्षा, बोर्ड ने जारी किए जरूरी गाइडलाइंस और हॉल टिकट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana HTET Admit Card: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के तौर पर करियर बनाने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। भिवानी बोर्ड ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 और 5 जुलाई को होनी है, जिसके लिए सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

परीक्षा का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग जानें

इस बार एचटीईटी परीक्षा को दो दिनों के भीतर तीन अलग-अलग स्तरों (लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3) के लिए आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा के पहले दिन, यानी 4 जुलाई को केवल एक शिफ्ट में पेपर होगा, जिसका समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक तय किया गया है। वहीं, दूसरे दिन यानी 5 जुलाई को परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। सुबह की पहली शिफ्ट 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी और अंतिम शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे समाप्त होगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी हिदायत:

“परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर छपे निर्देशों को बारीकी से पढ़ लें। एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने पर केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।”

ऐसे डाउनलोड करें अपना हॉल टिकट

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को बोर्ड ने बेहद सरल रखा है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना कार्ड निकाल सकते हैं:

सबसे पहले अधिकृत वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।

होम पेज पर दिखाई दे रहे ‘HTET Admit Card 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद नया पेज खुलते ही अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें–  Rewari News: रेवाड़ी में बड़ा रेल हादसा टला, डिब्बों को पटरी पर छोड़ अकेले आगे दौड़ गया पैसेंजर ट्रेन का इंजन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।