Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rewari News: रेवाड़ी में बड़ा रेल हादसा टला, डिब्बों को पटरी पर छोड़ अकेले आगे दौड़ गया पैसेंजर ट्रेन का इंजन

Rewari News: रेवाड़ी में बड़ा रेल हादसा टला, डिब्बों को पटरी पर छोड़ अकेले आगे दौड़ गया पैसेंजर ट्रेन का इंजन

बोगियां पीछे छूटीं और आगे निकल गया इंजन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rewari News: उत्तर-पश्चिम रेलवे के रेवाड़ी खंड पर मंगलवार को एक ऐसी अजीबोगरीब तकनीकी खामी सामने आई, जो एक बड़े रेल हादसे का सबब बन सकती थी।

दिल्ली से चलकर श्रीगंगानगर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 14030 जब रेवाड़ी के किशनगढ़ बालावास रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक ट्रेन का इंजन बोगियों को ट्रैक पर ही छोड़कर अकेला आगे निकल गया। इंजन और डिब्बों को आपस में जोड़ने वाला कपलिंग हुक बीच सफर में ही अचानक टूट गया था। इसके बाद डिब्बे धीरे-धीरे ट्रैक पर ही थम गए, जबकि इंजन कुछ दूरी तक आगे की तरफ दौड़ता चला गया।

विज्ञापन

यात्रियों को नहीं लगा झटका, बाहर देखा तो उड़ गए होश

इस पूरी घटना के दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि कपलिंग टूटने के बाद भी ट्रेन में सवार मुसाफिरों को कोई जोरदार झटका महसूस नहीं हुआ। बोगियां अपनी ही गति से धीरे-धीरे रोल होते हुए सुरक्षित तरीके से पटरी पर रुक गईं।

ट्रेन के अचानक बीच रास्ते में खड़े होने पर जब यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से बाहर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। ट्रेन का इंजन बोगियों से काफी आगे जा चुका था। इस अजीब नजारे को देखकर कई यात्रियों ने अपने मोबाइल कैमरों से वीडियो भी बना लिए, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

लोको पायलट ने दिखाई मुस्तैदी:

“कुछ दूरी तय करने के बाद जब लोको पायलट को अहसास हुआ कि पीछे बोगियां छूट चुकी हैं, तो उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन को रोका। इसके बाद इंजन को बेहद सावधानी से रिवर्स गियर में पीछे लाया गया और रेलवे के तकनीकी स्टाफ की मदद से हुक को दोबारा जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।”

रेलवे महकमे में मंचा हड़कंप, जांच के आदेश

घटना की भनक लगते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। इस तकनीकी लापरवाही को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि यह बेहद गंभीर मामला था, लेकिन गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस ट्रैक पर पीछे से कोई दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन या मालगाड़ी नहीं आ रही थी।

अगर कोई और ट्रेन पीछे से आ जाती तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते थे। कपलिंग को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन को श्रीगंगानगर के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया गया है, लेकिन इस लापरवाही को लेकर रेलवे प्रशासन ने आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।