Breaking News
Karnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंNuh ACB raid: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तारपंचकूला में साइबर ठगी का मामला, फर्जी ऐप डाउनलोड होने के बाद एयरफोर्स जवान को ₹2.32 लाख का नुकसानजियो की शानदार लिस्टिंग पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी बोले- जियो को देश की जनता ने बनायाKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंNuh ACB raid: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तारपंचकूला में साइबर ठगी का मामला, फर्जी ऐप डाउनलोड होने के बाद एयरफोर्स जवान को ₹2.32 लाख का नुकसानजियो की शानदार लिस्टिंग पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी बोले- जियो को देश की जनता ने बनाया

HTET Result: एचटेट परीक्षा परिणाम घोषित, 30 हजार से ज्यादा पास, जानें पूरी रिपोर्ट

HTET Result: एचटेट परीक्षा परिणाम घोषित, 30 हजार से ज्यादा पास, जानें पूरी रिपोर्ट

एचटेट परीक्षा परिणाम घोषित, 30 हजार से ज्यादा पास, जानें पूरी रिपोर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

HTET Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार का ओवरऑल परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा है। परीक्षा संपन्न होने के लगभग डेढ़ महीने बाद जारी इस परिणाम में कुल 1.92 लाख परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला हुआ है। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में कुल 2,33,894 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,66,137 महिलाएं और 67,157 पुरुष परीक्षार्थी शामिल थे।

लेवल-2 में शामिल हुए सर्वाधिक परीक्षार्थी

विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर धुप्पड़ ने परिणाम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भर के 383 परीक्षा केंद्रों पर 4 और 5 जुलाई को तीन अलग-अलग शिफ्टों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराई गई थी। कुल नामांकित अभ्यर्थियों में से 1,92,220 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। इनमें प्राइमरी टीचर (PRT/लेवल-1) के लिए 31,402, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT/लेवल-2) के लिए 99,896 और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT/लेवल-3) के लिए 60,922 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

30 हजार से ज्यादा का बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन पूरा

बोर्ड नियमों के अनुसार, एचटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य होता है। इस प्रक्रिया के तहत 10 से 12 अगस्त तक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विशेष बायोमीट्रिक केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड द्वारा सत्यापन के लिए कुल 31,847 सफल अभ्यर्थियों को सूची में शामिल कर बुलाया गया था, जिनमें से 30,883 अभ्यर्थियों ने केंद्रों पर पहुंचकर अपनी बायोमीट्रिक हाजिरी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

छूटे अभ्यर्थियों को बोर्ड कैंपस में मिलेगा आखिरी मौका

बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान विभिन्न कारणों से 964 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे, जिनकी अंतिम सूची बोर्ड द्वारा तैयार कर ली गई है। बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश जिला स्तर पर सत्यापन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड प्रशासन उन्हें अपनी पात्रता प्रमाणित करने का एक अंतिम अवसर प्रदान करेगा। हालांकि, इस बार अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) कैंपस में ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें– DCRUST Sonipat News: प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।