Breaking News
Gold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंस

Haryana News: नूंह में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, गोवंश से भरा वाहन पकड़ने गई पुलिस टीम को ट्रक ने रौंदा

Haryana News: नूंह में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, गोवंश से भरा वाहन पकड़ने गई पुलिस टीम को ट्रक ने रौंदा

केएमपी पर खड़े वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, टायर के नीचे दबे हरियाणा पुलिस के जवान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र के गोयला गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने पुलिस टीम को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पुलिस की टीम गोतस्करी के संदेह में पकड़े गए एक वाहन पर कागजी कार्रवाई पूरी कर रही थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पास खड़े सिपाही गिरीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टीम की अगुवाई कर रहे एएसआई मुकेश फोगाट गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई और हड़कंप की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर सीआईए ने घेरा था वाहन, बीच रास्ते में आई खराबी

मिली जानकारी के मुताबिक, पुनहाना सीआईए (क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी) की टीम को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक्सप्रेसवे के रास्ते गोवंश से भरा एक वाहन गुजरने वाला है।

सूचना पर मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने गोयला गांव की सीमा के पास घेराबंदी करके संदिग्ध वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिसकर्मी जब इस गाड़ी को लेकर आगे बढ़ने लगे, तभी अचानक उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई। गाड़ी बीच रास्ते बंद न हो और कोई दूसरा हादसा न हो, इसलिए पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे केएमपी एक्सप्रेसवे के बिल्कुल किनारे (हार्ड शोल्डर) पर खड़ा कर दिया।

टायर के नीचे दबे पुलिसकर्मी; मेदांता में जिंदगी की जंग लड़ रहे एएसआई

जब पुलिसकर्मी गाड़ी के पिछले हिस्से में खड़े होकर आगामी कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे, तभी मानेसर की दिशा से यमदूत बनकर आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

चश्मदीदों के मुताबिक रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगते ही गाड़ी के पास खड़े सिपाही गिरीश और एएसआई मुकेश फोगाट सीधे ट्रक के टायरों की चपेट में आ गए। गिरीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं मुकेश फोगाट गंभीर रूप से कुचल गए। इस पूरी घटना में टीम के तीसरे साथी सिपाही साहिल खुशनसीब रहे, जो महज कुछ इंच की दूरी से बाल-बाल बच गए।

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, दोनों गाड़ियां पुलिस के कब्जे में

हादसे की भयावहता को देखते हुए राहगीरों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। खबर मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस, धुलावट ट्रैफिक पुलिस और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

आनन-फानन में घायल एएसआई मुकेश फोगाट को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने में जुटी है। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक और गोवंश से भरे वाहन, दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: नारनौल में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, पड़ोस के राहुल पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।