Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Haryana News: हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिए सख्त निर्देश

हरियाणा में 1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिए सख्त निर्देश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: हरियाणा की अनाज मंडियों में जल्द ही धान की आवक शुरू होने वाली है। प्रदेश में 1 अक्टूबर से शुरू हो रही धान की सरकारी खरीद को लेकर सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर पूरी ताकत झोंक दी है। मंडी पहुंचने वाले किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए धक्के न खाने पड़ें, इसके लिए अभी से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें खरीद प्रक्रिया से जुड़े तमाम पहलुओं की समीक्षा की गई।

मंडी में कदम रखते ही आसानी से मिले गेट पास, तुलाई में न हो धांधली

विज्ञापन

बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने साफ लफ्जों में अधिकारियों से कहा कि प्रदेश की तमाम मंडियों में पेयजल, शेड और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त होनी चाहिए। किसानों को मंडी परिसर में प्रवेश करते ही बिना किसी झंझट के तुरंत गेट पास मुहैया कराया जाए। इसके अलावा फसल की तुलाई से लेकर बोरियों के उठान तक की पूरी प्रक्रिया को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को कई-कई दिनों तक मंडी में न रुकना पड़े।

पारदर्शी तरीके से सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा, ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई

सरकार का सबसे ज्यादा फोकस किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान कराने पर है। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया कि धान बेचने के बाद किसानों के बैंक खातों में निर्धारित समय सीमा के भीतर सीधा पैसा ट्रांसफर होना चाहिए। गेट पास कटने से लेकर खाते में रकम पहुंचने तक की पूरी चेन पारदर्शी रहेगी। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि खरीद के दौरान अगर किसानों को किसी भी तरह की प्रशासनिक लापरवाही या अव्यवस्था का सामना करना पड़ा, तो जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।