September 16, 2026

Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

0
Faridabad News: फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

फरीदाबाद में अलसुबह पुलिस एनकाउंटर, मवई नहर पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दिल्ली के 2 बदमाश घायल

Faridabad News: औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बेखौफ अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली। क्राइम ब्रांच की टीम और दिल्ली के दो दुस्साहसी बदमाशों के बीच मवई नहर के पास अलसुबह आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में गोलियां लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में पुलिस अभिरक्षा में बीके अस्पताल पहुंचाया गया।

काले रंग की स्प्लेंडर से भाग रहे थे, पुलिस को देखते ही झोंक दिया फायर

घटना देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है। क्राइम ब्रांच बीपीटीपी और सेक्टर-85 की संयुक्त टीम मवई नहर किनारे गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस टीम को सामने तैनात देख बदमाशों ने तुरंत बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उनका पीछा किया, तो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों ने सीधे पुलिस पर पिस्तौल तानकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

एक दर्जन से ज्यादा राउंड चलीं गोलियां, पैरों में गोली लगने से हुए पस्त

अचानक हुई इस फायरिंग से बेखौफ पुलिस जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों तरफ से एक दर्जन से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं, जिससे इलाका थर्रा उठा। पुलिस की सटीक जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगीं और वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस ने बिना वक्त गंवाए दोनों को दबोच लिया।

दिल्ली के रहने वाले हैं पकड़े गए दोनों अपराधी, कई संगीन मामले हैं दर्ज

पकड़े गए बदमाशों की पहचान दिल्ली निवासी सोनू और राहुल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से बदमाशों की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस अस्पताल में भर्ती बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि वे फरीदाबाद में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें– Karnal youth suicide: कैलिफोर्निया में करनाल के युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को उड़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed