Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana News: फोगाट खाप की महापंचायत में कड़े फैसले, गन कल्चर को बताया ‘गंद कल्चर’, लिव-इन और समगोत्र विवाह पर लगाया बैन

Haryana News: फोगाट खाप की महापंचायत में कड़े फैसले, गन कल्चर को बताया 'गंद कल्चर', लिव-इन और समगोत्र विवाह पर लगाया बैन

फोगाट खाप की महापंचायत में कड़े फैसले, गन कल्चर को बताया ‘गंद कल्चर’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana News: हरियाणा में सामाजिक ताने-बाने को दुरुस्त करने और युवा पीढ़ी को भटकाव से बचाने के लिए खाप पंचायतों ने एक बार फिर से कड़ा रुख अपना लिया है। चरखी दादरी क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वामी दयाल धाम पर फोगाट खाप की एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने की। इस पंचायत में समाज में तेजी से पैर पसार रहे गन कल्चर, नशे की लत, लिव-इन रिलेशनशिप और समगोत्र विवाह जैसे बेहद संवेदनशील मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद कई बड़े और कड़े फैसले लिए गए। बैठक की शुरुआत में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गानों में हथियारों के प्रदर्शन को बताया ‘गंद कल्चर’

विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज की जड़ों को खोखला करने वाली विकृतियों और असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गानों में हथियारों और हिंसा के महिमामंडन पर तीखा ऐतराज जताते हुए उन्होंने इसे ‘गन कल्चर’ के बजाय ‘गंद कल्चर’ करार दिया। सुरेश फोगाट ने कहा, “आजकल के भड़काऊ और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों की वजह से युवा भ्रमित होकर अपराध की राह पकड़ रहे हैं। हाल ही में एक गायक द्वारा ऐसा ही गाना गाए जाने के तुरंत बाद उसकी हत्या कर दी गई, जो इस बात का सबूत है कि यह संस्कृति खुद के लिए भी कितनी घातक है।”

लिव-इन और समगोत्र विवाह पर पूर्ण पाबंदी की मांग

खाप ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हथियारों और अपराध को बढ़ावा देने वाले गानों पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो हरियाणा की सभी खापें एकजुट होकर बड़ा कदम उठाने के लिए बाध्य होंगी। इसके अलावा, फोगाट खाप ने अपने अधिकार क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप, समलैंगिक विवाह और एक ही गांव-गुहांड या समगोत्र में होने वाले विवाहों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। खाप का मानना है कि अभिभावकों की रजामंदी के बिना होने वाले विवाह परिवारों और सामाजिक मर्यादाओं को तोड़ने का काम कर रहे हैं, इसलिए केवल माता-पिता की पूर्ण सहमति से होने वाले प्रेम विवाह ही स्वीकार्य होंगे।

नशे के खिलाफ छेड़ा जाएगा राज्यव्यापी आंदोलन

युवाओं में लगातार बढ़ते नशे के रुझान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए खाप प्रतिनिधियों ने युवाओं से इस बुराई से दूर रहने की भावुक अपील की। खाप ने यह भी घोषणा की कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए खाप पुलिस और जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। खाप नेताओं ने याद दिलाया कि इससे पहले कुरुक्षेत्र, जींद और रोहतक में भी ऐसी महापंचायतें हो चुकी हैं और अब पूरा हरियाणा एकजुट होकर नशे व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक व्यापक राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ने जा रहा है।

यह भी पढ़ें– कैथल में बेडरूम के नीचे चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री, बेड हटाते ही पुलिस के उड़े होश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।