Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal News: कैथल में बेडरूम के नीचे चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री, बेड हटाते ही पुलिस के उड़े होश

Kaithal News: कैथल में बेडरूम के नीचे चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री, बेड हटाते ही पुलिस के उड़े होश

कैथल में बेडरूम के नीचे चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल शहर में अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। नशे के काले कारोबार को छिपाने के लिए एक तस्कर ने अपने घर के बेडरूम को ही कच्ची शराब बनाने की गुप्त फैक्ट्री में तब्दील कर दिया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैथल शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में लाहन बरामद किया है।

बेडरूम में टाइलों और बेड के नीचे छुपा रखा था ‘अड्डा’

विज्ञापन

शहर थाना के प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डेरा गरजा सिंह निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ निक्का अपने मकान में अवैध रूप से देशी कच्ची शराब तैयार कर ग्राहकों को सप्लाई करता है। सूचना यह भी थी कि उसने शराब बनाने का सामान अपने बेडरूम में छिपाकर रखा हुआ है।

सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तुरंत उस मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में कोई संदिग्ध सामान नजर नहीं आ रहा था, लेकिन जब फर्श और बेड को हटाया गया तो पुलिस की नजर फर्श की टाइलों पर पड़ी। टाइलें हटाने पर नीचे करीब 1,000 लीटर की एक बड़ी प्लास्टिक टंकी गड़ी हुई मिली, जिसे बाहर से किसी को शक न हो, इसलिए बेड के नीचे छिपाया गया था।

550 लीटर लाहन जब्त, आरोपी पर केस दर्ज

गड्ढे में दबाकर रखी गई इस टंकी से पुलिस ने करीब 550 लीटर लाहन बरामद किया, जिसे गुड़, पानी और अन्य रसायनों को मिलाकर तैयार किया जा रहा था। इस लाहन का इस्तेमाल बाद में कच्ची शराब बनाने के लिए किया जाना था। पुलिस ने तुरंत मौके से लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण अपने कब्जे में ले लिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सुखविंदर उर्फ निक्का के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कैथल में नशे और अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें– दिवाली से पहले कैथल में पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 571 कार्टन पटाखों के साथ ट्रक और पिकअप जब्त, 4 गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।