Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Panipat News: समालखा में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, मासूम की चीख सुन जागे परिजन, अर्धनग्न हालत में दबोचा आरोपी

Panipat News: समालखा में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, मासूम की चीख सुन जागे परिजन, अर्धनग्न हालत में दबोचा आरोपी

11 साल की बच्ची की सूझबूझ से नाकाम हुई दरिंदे की साजिश, पानीपत के समालखा में भारी तनाव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: पानीपत के समालखा कस्बा क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां सुरक्षा के तमाम दावों के बीच एक मासूम बच्ची के आशियाने में ही उसकी अस्मत पर हमला करने का प्रयास किया गया।

समालखा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले परिवार की 11 साल की बच्ची शनिवार तड़के एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। एक स्थानीय हलवाई की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने आधी रात को इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन मासूम की हिम्मत और परिवार की मुस्तैदी ने आरोपी को उसकी घिनौनी साजिश में कामयाब नहीं होने दिया।

विज्ञापन

रात 3:00 बजे दीवार फांदकर कमरे में घुसा आरोपी

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार रोजाना की तरह अपने घर के कमरों में सोया हुआ था। तभी तड़के करीब 3:00 बजे आरोपी दबे पांव घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जो समालखा नगर पालिका के चेयरमैन की हलवाई की दुकान पर काम करता है। अंदर दाखिल होने के बाद आरोपी सीधे उस कमरे की तरफ बढ़ा जहां 11 वर्षीय मासूम चारपाई पर सो रही थी।

लाइट जलते ही खुला घिनौना राज, परिजनों ने कमरे में ही घेरा

आरोपी सचिन कमरे में जाकर अर्धनग्न हालत में मासूम बच्ची की चारपाई पर लेट गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। गहरी नींद में सोई बच्ची को जब अचानक ‘बैड टच’ का आभास हुआ, तो वह बुरी तरह घबरा गई। बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया।

बच्ची की आवाज सुनकर बराबर में सो रहे माता-पिता और अन्य परिजन हड़बड़ाकर उठ बैठे। उन्होंने जैसे ही कमरे की लाइट जलाई, तो सामने का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी वहीं अर्धनग्न अवस्था में छिपा हुआ था। परिजनों ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बंद किया और आरोपी सचिन को मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।

पुलिस के हवाले किया आरोपी, पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी

गुस्साए परिजनों ने आरोपी को काबू में रखने के बाद तुरंत डायल-112 और समालखा थाना पुलिस को फोन घुमाया। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से निकालकर अपनी हिरासत में ले लिया।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची और उसके माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: हरियाणा के NH-148B पर बड़ा हादसा टला, डंपर को साइड देते समय बीच सड़क पलटी पिकअप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।