Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड परBrain Stroke Risk Factors: डेस्क जॉब और कम नींद बन रही है ब्रेन स्ट्रोक की वजह, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्सNarnaul: विधवाओं एवं असहाय महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकताKarnal Bike Theft News: करनाल में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामदNarnaul: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिएNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड परBrain Stroke Risk Factors: डेस्क जॉब और कम नींद बन रही है ब्रेन स्ट्रोक की वजह, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्सNarnaul: विधवाओं एवं असहाय महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकताKarnal Bike Theft News: करनाल में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामदNarnaul: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Haryana Ration Update: अगर अगस्त में नहीं मिला सरसों का तेल, तो 15 सितंबर तक डिपो से ऐसे पाएं

Haryana Ration Update: अगर अगस्त में नहीं मिला सरसों का तेल, तो 15 सितंबर तक डिपो से ऐसे पाएं

अगर अगस्त में नहीं मिला सरसों का तेल, तो 15 सितंबर तक डिपो से ऐसे पाएंHaryana Ration Update: अगर अगस्त में नहीं मिला सरसों का तेल, तो 15 सितंबर तक डिपो से ऐसे पाएं

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Ration Update: हरियाणा के लाखों गरीब और बीपीएल राशन कार्डधारकों के लिए राज्य सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। यदि आप बीते अगस्त महीने में किसी कारणवश अपने नजदीकी राशन डिपो से सरकार द्वारा मिलने वाला सरसों का तेल नहीं ले पाए थे, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अगस्त माह के बकाया सरसों तेल वितरण की समयसीमा को आगे बढ़ाते हुए 15 सितंबर 2026 कर दिया है। सरकार के इस कदम से उन हजारों परिवारों को राहत मिलेगी जो राशन न मिलने से परेशान थे।

डिपो में 1.79 लाख लीटर तेल का स्टॉक, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ पर होगा वितरण

विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 7 सितंबर को इस बाबत बाकायदा लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित राशन डिपो में कुल मिलाकर 1,79,271.67 लीटर सरसों का तेल उपलब्ध है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगस्त के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को यह तेल ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की नीति के आधार पर ही बांटा जाएगा। यानी जो लाभार्थी पहले डिपो पहुंचेगा, उसे स्टॉक की उपलब्धता के हिसाब से तेल दे दिया जाएगा।

अधिकारियों को सख्त निर्देश, गांव-गांव प्रचार करने के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने प्रदेश के सभी जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों (DFSCs) को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डिपो होल्डरों के माध्यम से इस समयसीमा विस्तार का मुनादी और मैसेज के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। सरकार की मंशा है कि सूचना के अभाव में कोई भी गरीब परिवार अपने हक के सरसों के तेल से वंचित न रह जाए।

समय रहते डिपो पहुंचे लाभार्थी

विभाग ने आम नागरिकों और पात्र कार्डधारकों से भी अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपने संबंधित राशन डिपो पर पहुंचे और बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर अपना बकाया सरसों का तेल प्राप्त कर लें। 15 सितंबर की तारीख बीत जाने के बाद अगस्त माह का बकाया कोटा लैप्स हो जाएगा और फिर लाभार्थी इसके लिए दावा नहीं कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें– Rohtak News: रोहतक में डेंगू की दस्तक, सितंबर के 8 दिन में आए 8 मरीज, सेक्टर-3 और 14 तक फैला संक्रमण

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।