Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठक

Haryana Roadways: फरीदाबाद और पलवल के यात्रियों को बड़ी राहत, अब सीधे बस से तय होगा जेवर एयरपोर्ट का सफर

Haryana Roadways: फरीदाबाद और पलवल के यात्रियों को बड़ी राहत, अब सीधे बस से तय होगा जेवर एयरपोर्ट का सफर

फरीदाबाद और पलवल के यात्रियों को बड़ी राहत, अब सीधे बस से तय होगा जेवर एयरपोर्ट का सफर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Roadways: फरीदाबाद, पलवल और आसपास के इलाकों से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अब राह आसान हो गई है। बल्लभगढ़ बस डिपो से सीधे जेवर एयरपोर्ट के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इस नई सुविधा के बाद अब कैब के भारी-भरकम खर्च या बीच रास्ते में बार-बार गाड़ियां बदलने की परेशानी से मुसाफिरों को पूरी तरह निजात मिल जाएगी।

खासकर दिल्ली-एनसीआर से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों के लिए यह बस समय और जेब दोनों के लिहाज से काफी मुफीद साबित होने वाली है।

विज्ञापन

पहले जेवर डिपो पर ही थम जाते थे पहिए

इससे पहले बल्लभगढ़ से चलने वाली रोडवेज बसें यात्रियों को सिर्फ जेवर बस डिपो तक ही ले जाती थीं। वहां उतरने के बाद लोगों को ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेकर जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना पड़ता था, जिससे काफी समय बर्बाद होता था।

नई व्यवस्था लागू होते ही अब बस सीधे एयरपोर्ट के टर्मिनल क्षेत्र तक पहुंचेगी। बल्लभगढ़ बस डिपो के ड्यूटी क्लर्क ईशान अली ने बताया कि यह सेवा शुरू कर दी गई है और मुसाफिरों को अब सफर के दौरान किसी भी तरह के भटकाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बस की टाइमिंग और किराया तय

बल्लभगढ़ डिपो से यह बस रोजाना सुबह 8:40 बजे रवाना होगी और करीब 10:50 बजे जेवर एयरपोर्ट से वापस बल्लभगढ़ के लिए मुड़ेगी। बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट तक की दूरी करीब 63 किलोमीटर है, जिसके लिए रोडवेज ने 85 रुपये का किफायती किराया निर्धारित किया है।

फिलहाल एक सामान्य रोडवेज बस से इसकी शुरुआत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जेवर एयरपोर्ट पर उड़ानों और यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, उसी अनुपात में इस रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।

हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास तैयारी

जेवर एयरपोर्ट की सुविधा के साथ-साथ बल्लभगढ़ डिपो ने कांवड़ यात्रा और सावन के पावन महीने को ध्यान में रखते हुए भी कमर कस ली है। हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नियमित अंतराल पर विशेष बसों का संचालन शुरू किया गया है।

ड्यूटी क्लर्क ईशान अली के मुताबिक, सुबह 5:30 बजे और शाम 8:00 बजे बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए नियमित बसें उपलब्ध रहेंगी। बल्लभगढ़ से हरिद्वार का किराया 391 रुपये रखा गया है।

भीड़ बढ़ी तो तुरंत ऑन-रूट होंगी अतिरिक्त बसें

रोडवेज प्रशासन ने साफ किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बस अड्डों पर भटकना न पड़े, इसके लिए अतिरिक्त बसों का बैकअप तैयार रखा गया है।

यदि शाम की तय बस के बाद भी डिपो पर यात्रियों की संख्या 100, 200 या 500 से ज्यादा होती है, तो मांग को देखते हुए तत्काल नई बसें रूट पर उतार दी जाएंगी। डिपो स्तर पर इसकी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं का सफर सुगम बना रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।