Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड परBrain Stroke Risk Factors: डेस्क जॉब और कम नींद बन रही है ब्रेन स्ट्रोक की वजह, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्सNarnaul: विधवाओं एवं असहाय महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकताKarnal Bike Theft News: करनाल में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामदNarnaul: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिएNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भांखरी गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड परBrain Stroke Risk Factors: डेस्क जॉब और कम नींद बन रही है ब्रेन स्ट्रोक की वजह, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्सNarnaul: विधवाओं एवं असहाय महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकताKarnal Bike Theft News: करनाल में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामदNarnaul: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Haryana Roadways News: अनिल विज और कर्मचारी मोर्चे की बैठक सफल, 700 नए परिचालकों की भर्ती को हरी झंडी

Haryana Roadways News: अनिल विज और कर्मचारी मोर्चे की बैठक सफल, 700 नए परिचालकों की भर्ती को हरी झंडी

अनिल विज और कर्मचारी मोर्चे की बैठक सफल, 700 नए परिचालकों की भर्ती को हरी झंडी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज के हजारों चालकों और परिचालकों (ड्राइवरों व कंडक्टरों) के लिए मंगलवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री अनिल विज और ‘हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा’ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक काफी सकारात्मक रही। घंटों चली इस मैराथन बैठक में कर्मचारियों की करीब 80 से 90 फीसदी मांगों पर सहमति बन गई है। परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि रोडवेज कर्मचारी राज्य की रीढ़ हैं और उनकी जायज मांगों को बिना किसी देरी के पूरा किया जा रहा है।

8 घंटे की ड्यूटी के बाद मिलेगा ओवरटाइम, वर्दी और जूते का भत्ता भी बढ़ा

विज्ञापन

बैठक में लिया गया सबसे अहम फैसला कर्मचारियों के कार्य समय और भत्तों से जुड़ा है। अब रोडवेज के जो भी चालक या परिचालक अपनी निर्धारित 8 घंटे की शिफ्ट के बाद अतिरिक्त काम करेंगे, उन्हें नियमानुसार ओवरटाइम का सीधा फायदा मिलेगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री की मंजूरी के साथ कर्मचारियों के भत्तों में भी इजाफा किया गया है। अब गर्मी की वर्दी के लिए मिलने वाला भत्ता 1,350 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये और सर्दी की वर्दी की राशि 1,450 रुपये से बढ़ाकर 1,780 रुपये कर दी गई है। वहीं, जूता भत्ता भी 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,600 रुपये करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

जल्द होंगी 700 परिचालकों की भर्तियां, सुरक्षा के लिए बनेंगे नोडल अधिकारी

बसों में कर्मचारियों की कमी और लगातार बढ़ते वर्कलोड को देखते हुए सरकार ने 700 नए परिचालकों की तत्काल भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 2,072 नियमित परिचालकों की स्थाई नियुक्ति का प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है।

रूटों पर आए दिन चालकों और परिचालकों के साथ होने वाली झड़पों व मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक अहम सुरक्षा कदम उठाया गया है। अब प्रदेश के हर जिले में एक विशेष नोडल अधिकारी तैनात रहेगा, जो रोडवेज कर्मचारियों से जुड़े सुरक्षा और पुलिस मामलों की तुरंत सुनवाई करेगा।

बोनस, पे-ग्रेड और बस टाइम-टेबल में बदलाव के निर्देश

कर्मचारियों के वित्तीय लाभों पर चर्चा करते हुए परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चालकों के हैवी पे-ग्रेड, स्टैंड इंचार्ज के नए पद सृजित करने और परिचालकों के पे-ग्रेड में सुधार के लिए अन्य पड़ोसी राज्यों के मॉडल का अध्ययन किया जाए।

साथ ही, रोडवेज कर्मचारियों को एक महीने के वेतन के बराबर दिवाली/वार्षिक बोनस देने की मांग को भी मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जा रहा है। विज ने अधिकारियों को यात्रियों और कर्मचारियों की सुविधा के मुताबिक बसों की मौजूदा समय-सारिणी (टाइम-टेबल) में तुरंत प्रभाव से जरूरी बदलाव करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें– Rohtak News: रोहतक में डेंगू की दस्तक, सितंबर के 8 दिन में आए 8 मरीज, सेक्टर-3 और 14 तक फैला संक्रमण

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।