Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Tanu Sharma Hansi: स्लोवाकिया में हरियाणा की तनु शर्मा ने लहराया परचम, अंडर-19 वर्ल्ड रेसलिंग में जीता सिल्वर मेडल

Tanu Sharma Hansi: स्लोवाकिया में हरियाणा की तनु शर्मा ने लहराया परचम, अंडर-19 वर्ल्ड रेसलिंग में जीता सिल्वर मेडल

स्लोवाकिया में हरियाणा की तनु शर्मा ने लहराया परचम, अंडर-19 वर्ल्ड रेसलिंग में जीता सिल्वर मेडल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Tanu Sharma Hansi: हरियाणा के हांसी जिले के छोटे से गांव भकलाना की 19 वर्षीय तनु शर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के अखाड़े में भारत की ताकत का अहसास कराया है। 16 से 21 अगस्त तक स्लोवाकिया में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में तनु ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) पर कब्जा जमाया। विश्व पटल पर तनु की इस ऐतिहासिक कामयाबी से उनके गृह जिले हांसी और भकलाना गांव में जश्न का माहौल है।

फाइनल तक का सफर: विपक्षी पहलवानों पर दिखाया दबदबा

विज्ञापन

टूर्नामेंट की शुरुआत से ही तनु शर्मा बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आईं। पहले मुकाबले में उन्होंने हंगरी की पहलवान को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराया। इसके बाद अगले दौर में रूस की धाकड़ खिलाड़ी को 9-5 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। सेमीफाइनल में तनु के दांव-पेच के आगे विरोधी पस्त नजर आए और उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता (Technical Superiority) के आधार पर 11-0 से मुकाबला अपने नाम कर सीधे फाइनल में प्रवेश किया।

जापानी खिलाड़ी से रहा कड़ा मुकाबला, ओलंपिक गोल्ड पर टिका निशाना

गोल्ड मेडल के लिए हुए मुकाबले में तनु का सामना जापान की मजबूत पहलवान से हुआ। हाफ टाइम तक तनु ने बेहतरीन पकड़ बनाते हुए 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, खेल के अंतिम लम्हों में जापानी खिलाड़ी ने अप्रत्याशित वापसी करते हुए मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया, जिससे तनु को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

तनु के पिता और संस्कृत अध्यापक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि बचपन से ही बेटी का झुकाव कुश्ती की तरफ था, जिसे देखते हुए उनके चाचा नरेंद्र फौजी ने उन्हें प्रशिक्षण दिलवाया। वर्तमान में तनु हिसार स्थित साईं (SAI) स्पोर्ट्स अकादमी में पसीना बहा रही हैं और उनका सपना अब ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाना है।

गांव भकलाना में हुआ भव्य नागरिक स्वागत

विश्व चैंपियनशिप में तिरंगा फहराने के बाद जब तनु शर्मा अपने पैतृक गांव भकलाना पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। बुजुर्गों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने तनु को फूल-मालाएं पहनाईं और पारंपरिक अंदाज में पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने तनु को देश की भावी ओलंपिक विजेता बताते हुए आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।