Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana Weather: भीषण गर्मी के बीच बिजली का संकट, झुलसाने वाली धूप के बीच 15 जिलों में बारिश के आसार

Haryana Weather: भीषण गर्मी के बीच बिजली का संकट, झुलसाने वाली धूप के बीच 15 जिलों में बारिश के आसार

झुलसाने वाली धूप के बीच 15 जिलों में बारिश के आसार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की बेरुखी के चलते गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण तपिश के कारण सोमवार को प्रदेश के 11 प्रमुख मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रोहतक इस सीजन की गर्मी में सबसे आगे रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा सिरसा में 43.4 डिग्री, हिसार में 43.3 डिग्री और भिवानी में 43 डिग्री तापमान ने लोगों को काफी परेशान किया।

तापमान में आई इस उछाल का सीधा असर बिजली व्यवस्था

विज्ञापन

तापमान में आई इस उछाल का सीधा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। दिन की चिलचिलाती धूप और उमस से बचने के लिए लोग पूरी तरह से कूलर और एसी पर निर्भर हो गए हैं, जिससे बिजली की मांग ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। मांग बढ़ने के कारण कई इलाकों में ओवरलोडिंग की समस्या खड़ी हो गई है, जिसके चलते लंबे बिजली कट लग रहे हैं और लोगों की परेशानी दोहरी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

रातें भी फिलहाल चैन नहीं दे रही हैं। न्यूनतम तापमान का स्तर इतना ऊंचा है कि घरों के भीतर भी गर्मी और उमस महसूस की जा रही है। फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि सिरसा और अंबाला में भी रात का पारा 30 डिग्री के पार रहा। अधिकांश जिलों में रात के समय भी तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच रहने से आम लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की उम्मीद है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर शामिल हैं। वहीं अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ क्षेत्र में भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों में फिलहाल मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं।

प्रदेशवासियों के लिए राहत की बात यह है कि एक जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है। मानसूनी हवाएं प्रदेश में अधिक सक्रिय होंगी, जिसके चलते बारिश का दायरा बढ़ेगा। दो और तीन जुलाई को उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी हरियाणा में कई स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बारिश के दौर के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी और लंबे समय से उमस झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।