Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Punjab Weather: पठानकोट में बारिश के बाद बदले मौसम के संकेत, 4 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म

Punjab Weather: पठानकोट में बारिश के बाद बदले मौसम के संकेत, 4 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब में 4 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab Weather: पंजाब के पठानकोट में मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम ने हल्का करवट लेना शुरू कर दिया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को कुछ समय के लिए तेज धूप से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 30 जून से 4 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ में आंशिक बादल बने रहेंगे तथा कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि एक जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होगी और कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर करीब 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।

बारिश के बावजूद गर्मी और उमस से नहीं मिली पूरी राहत
पंजाब के अधिकांश जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चलीं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से अपेक्षित राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार दिन के समय कई इलाकों में लू जैसे हालात बने रहे, जबकि रात के तापमान में भी सामान्य से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई जिलों में ‘वॉर्म नाइट’ की स्थिति बनी रही, जिससे रात के समय भी लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

बठिंडा रहा सबसे गर्म, बिजली की मांग 16,200 मेगावाट तक पहुंची
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। लगातार गर्म मौसम का असर बिजली की खपत पर भी दिखाई दिया। मंगलवार सुबह पंजाब में बिजली की मांग बढ़कर 16,200 मेगावाट तक पहुंच गई, जो बाद में घटकर 15,686 मेगावाट रह गई। इसमें लगभग 10,484 मेगावाट बिजली केंद्रीय पूल से प्राप्त की जा रही है, जबकि राज्य के अपने बिजली संयंत्र करीब 5,200 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। बढ़ती उमस के कारण एयर कंडीशनर और कूलर के अधिक उपयोग से बिजली की मांग ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

चंडीगढ़ में दिन और रात दोनों समय बढ़ी गर्मी
चंडीगढ़ और ट्राईसिटी क्षेत्र में भी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है। लगातार ऊंचे न्यूनतम तापमान के कारण रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बाद ही दिन और रात दोनों के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिलेगी।

1 जुलाई से मौसम बदलेगा, कई जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 जून के लिए किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग के अनुसार वास्तविक बदलाव 1 जुलाई से शुरू होगा। इस दिन पंजाब के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 2, 3 और 4 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें; हरप्रीत सिंह सूदन बने चंडीगढ़ प्रशासन के नए सचिव

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।