Breaking News
तरनतारन में त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, SSP खुद रात में सड़कों पर उतरेNarnaul News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहे थे एक करोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तारYamunanagar News: जगाधरी में कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, खुद को गैंगस्टर ‘डोनी’ बताकर दी परिवार को उड़ाने की धमकीजालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तकतरनतारन में त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, SSP खुद रात में सड़कों पर उतरेNarnaul News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहे थे एक करोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तारYamunanagar News: जगाधरी में कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, खुद को गैंगस्टर ‘डोनी’ बताकर दी परिवार को उड़ाने की धमकीजालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तक

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून पर लगा ब्रेक, 16 जिलों में भीषण उमस का यलो अलर्ट जारी

Haryana Weather: उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने, जानें 20 जुलाई के बाद कैसा रहेगा मौसम

उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: हरियाणा में झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और सब्र करना होगा। प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल मंद पड़ गई है, जिसके चलते अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा इस समय जम्मू, देहरादून, शाहध्यानपुर और पटना से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

यह ट्रफ धीरे-धीरे हिमालय की तलहटियों की तरफ शिफ्ट हो रही है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 20 जुलाई के बाद जब यह ट्रफ दोबारा नीचे आएगी, तब जाकर राज्य में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर जोर पकड़ेंगी।

विज्ञापन

16 जिलों में उमस का यलो अलर्ट, नारनौल में पारा 40 पार

बारिश थमने का सीधा असर अब आम जनजीवन पर दिखने लगा है। हवा में नमी और तेज धूप के कारण प्रदेश के 22 में से 16 जिलों में भीषण उमस का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसके लिए बकायदा यलो अलर्ट जारी किया है। आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में लोगों को तीखी गर्मी और चिपचिपे पसीने का सामना करना पड़ रहा है।

मानसून पर ब्रेक लगते ही राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C ऊपर पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में महेंद्रगढ़ का नारनौल 40.5°C के साथ सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि रोहतक में भी पारा 40.2°C दर्ज किया गया।

उत्तर हरियाणा में छिटपुट बौछारें, 19 जुलाई से बड़े बदलाव के संकेत

तपती गर्मी के बीच उत्तर हरियाणा के जिलों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। तापमान के मोर्चे पर बात करें तो जहां एक तरफ सिरसा में न्यूनतम तापमान 30.0°C दर्ज किया गया, वहीं बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते करनाल में रात का पारा 24.9°C रहा, जिससे वहां रातें थोड़ी ठंडी बनी हुई हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 जुलाई को भी मौसम का मिजाज कमोवेश ऐसा ही रहेगा, लेकिन 19 जुलाई की रात से हवाओं का रुख बदलेगा और प्रदेश के एक बड़े हिस्से में झमाझम बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़े- 8 जिलों में उमस का यलो अलर्ट, 16 जिलों में बारिश के आसार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।