Breaking News
जालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तकWorld Savings Day: पैसे बचाने के ये अचूक तरीके बदल देंगे आपकी लाइफस्टाइल, आज ही अपनाएंलुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत मेंKarnal Illegal Firecrackers: असंध में पटाखों के बड़े जखीरे पर छापा, पुलिस ने पकड़ी 500 डिब्बी अवैध आतिशबाजी, आरोपी गिरफ्तारजालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातHaryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तकWorld Savings Day: पैसे बचाने के ये अचूक तरीके बदल देंगे आपकी लाइफस्टाइल, आज ही अपनाएंलुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत मेंKarnal Illegal Firecrackers: असंध में पटाखों के बड़े जखीरे पर छापा, पुलिस ने पकड़ी 500 डिब्बी अवैध आतिशबाजी, आरोपी गिरफ्तार

Rohtak Murder Case: रोहतक पत्नी हत्याकांड, 4 दिन की रिमांड के बाद भी सस्पेंस बरकरार, जेल भेजा गया CRPF जवान

Rohtak Murder Case: रोहतक पत्नी हत्याकांड, 4 दिन की रिमांड के बाद भी सस्पेंस बरकरार, जेल भेजा गया CRPF जवान

रोहतक पत्नी हत्याकांड, 4 दिन की रिमांड के बाद भी सस्पेंस बरकरार, जेल भेजा गया CRPF जवान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Rohtak Murder Case: रोहतक जिले के बहुअकबरपुर गांव में सीआरपीएफ (CRPF) के हेड कांस्टेबल सोमबीर द्वारा अपनी पत्नी मनीषा की बेरहमी से हत्या करने की वारदात में कई पेंच फंस गए हैं। 4 दिनों की पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद भी आरोपी से हत्या की असली वजह नहीं उगलवाई जा सकी है। आरोपी बार-बार एक ही रट लगाए हुए है कि घर की सजावट को लेकर हुए मामूली विवाद में उसने यह कदम उठाया, लेकिन पुलिस और मृतका का परिवार उसकी इस थ्योरी को हजम नहीं कर पा रहा है।

15 दिन की छुट्टी पर घर आया था जवान, सीढ़ियों पर चाकू से गोदा

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बहुअकबरपुर निवासी सोमबीर सीआरपीएफ में तैनात है और 21 अक्टूबर को 15 दिनों की सीएल (कैजुअल लीव) लेकर गांव आया था। उसे अपने नए बने मकान में दरवाजे और सजावट की फिनिशिंग का काम कराना था। घटना वाले दिन यानी 23 अक्टूबर को घर में सोमबीर की मां कमलेश और बड़ी बेटी अनीशा मौजूद थीं।

इसी दौरान सोमबीर और उसकी पत्नी मनीषा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में तमतमाए सोमबीर ने भागती हुई मनीषा को सीढ़ियों पर ही दबोच लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मनीषा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद सास और देवर का नाम केस से बाहर कर दिया है।

4 दिन की रिमांड के बाद आरोपी जेल रवाना, नहीं टूटा सस्पेंस

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर 4 दिन के रिमांड पर लिया था। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी (SHO) जसबीर ने बताया कि रिमांड की अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, रिमांड के दौरान गहन पूछताछ के बावजूद सोमबीर लगातार यही दावा करता रहा कि इंटीरियर और सजावट को लेकर हुए झगड़े में उसने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस का मानना है कि इतने मामूली विवाद पर कोई अपनी पत्नी का कत्ल नहीं कर सकता। हत्या के पीछे कोई गहरी रंजिश या छुपा हुआ कारण हो सकता है, जिसकी तहकीकात की जा रही है।

बड़ी बेटी की चुप्पी और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर टिकी पुलिस की जांच

इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी सोमबीर और मनीषा की बड़ी बेटी अनीशा है, जो वारदात के वक्त घर में ही मौजूद थी। माना जा रहा है कि माता-पिता के बीच हुए उस खूनी झगड़े की असली वजह अनीशा को भली-भांति पता है, लेकिन वह गहरे सदमे में है और उसने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। मृतका के मायके वालों ने भी बच्ची से बात करने की कोशिश की, मगर उसने अब तक कुछ नहीं बोला है।

पुलिस अब आरोपी के इकबालिया बयान के बजाय मौके से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि इस हत्याकांड की असली वजह से पर्दा उठाया जा सके।

यह भी पढ़ें–Bhiwani News: भीम स्टेडियम से भिवानी को बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने किया 8 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रोहतक की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।