Breaking News
Karnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचाबनासकांठा में किसानों के बीच पहुंचे PM मोदी; सभा में कुर्सियों की जगह चारपाइयां, बोले- गिनीज बुक में दर्ज हो सकता था रिकॉर्डCompany Gifts Lamborghini Employee: बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरलFestive Season Shopping Tips: त्योहारों पर भारी छूट का विज्ञापन देख रहे हैं? कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे इस जाल मेंRewari News: एनएच-48 पर बड़ा हादसा, बारिश के दौरान डंपर से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, 27 यात्री थे सवार, कई घायलKarnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचाबनासकांठा में किसानों के बीच पहुंचे PM मोदी; सभा में कुर्सियों की जगह चारपाइयां, बोले- गिनीज बुक में दर्ज हो सकता था रिकॉर्डCompany Gifts Lamborghini Employee: बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरलFestive Season Shopping Tips: त्योहारों पर भारी छूट का विज्ञापन देख रहे हैं? कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे इस जाल मेंRewari News: एनएच-48 पर बड़ा हादसा, बारिश के दौरान डंपर से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, 27 यात्री थे सवार, कई घायल

Haryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तक

Haryana Berojgari Bhatta 2026: 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तक

1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, युवाओं को मिलेंगे हर महीने 2000 रुपये तक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Berojgari Bhatta 2026: सरकारी नौकरी या रोजगार की तलाश में जुटे हरियाणा के शिक्षित युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार की सामान्य बेरोजगारी भत्ता योजना के आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया का ऐलान कर दिया गया है। जो युवा तय मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आगामी 1 नवंबर 2026 से अधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है, जिसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तय हुई भत्ते की राशि

विज्ञापन

इस योजना के तहत युवाओं को उनकी पढ़ाई के हिसाब से आर्थिक संबल प्रदान किया जाता है। प्रावधानों के मुताबिक, 12वीं कक्षा पास करने वाले युवाओं के साथ-साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो साल का डिप्लोमा या प्रमाण पत्र हासिल करने वाले आवेदकों को प्रति माह 1,200 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

वहीं, जिन युवाओं ने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) या उससे उच्च शिक्षा प्राप्त की है, इसके अलावा तीन साल का डिप्लोमा धारक हैं, उन्हें हर महीने 2,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। हालांकि, इसका लाभ उठाने के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा तय की गई सभी शर्तों पर खरा उतरना अनिवार्य होगा।

क्या हैं आवेदन के लिए जरूरी नियम और पात्रता?

योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि आवेदक हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदक का नाम राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में 1 नवंबर 2026 तक लगातार कम से कम तीन साल से रजिस्टर्ड होना चाहिए।

अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि आवेदन करने वाला युवा किसी भी शिक्षण संस्थान में नियमित छात्र या प्रशिक्षु (trainee) न हो, कहीं नौकरी न कर रहा हो और न ही ‘सक्षम युवा योजना’ का वर्तमान लाभार्थी हो।

पारिवारिक आय और संपत्ति की सीमा

सरकार ने इस कल्याणकारी योजना के लिए आर्थिक सीमाएं भी तय की हैं ताकि जरूरतमंदों तक ही लाभ पहुंचे। आवेदक के परिवार की सभी स्त्रोतों से कुल वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, परिवार के पास 10 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की कोई आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति नहीं होनी चाहिए। खेती से जुड़े परिवारों के लिए नियम है कि परिवार के पास 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत, इस वेबसाइट पर करें आवेदन

पात्र युवा हरियाणा रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hrex.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते वक्त परिवार पहचान पत्र (PPP), [Aadhaar Redacted], बैंक पासबुक, शैक्षणिक योग्यता के तमाम प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र साथ रखने होंगे। इसके अलावा राजस्व अधिकारी से सत्यापित संपत्ति का शपथ पत्र, स्व-घोषणा पत्र और विवाहित महिलाओं के मामले में ससुराल पक्ष का राशन कार्ड भी अनिवार्य किया गया है। अंतिम तारीख की भीड़भाड़ से बचने के लिए युवाओं को समय रहते अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें–Bhiwani News: भीम स्टेडियम से भिवानी को बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने किया 8 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।