Breaking News
Yamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौतYamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत

Haryana Weather: हरियाणा में करवट लेगा मौसम, 28 और 29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनी

Haryana Weather: हरियाणा में करवट लेगा मौसम, 28 और 29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनी

हरियाणा में करवट लेगा मौसम, 28 और 29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में हवाओं के साथ बिजली चमकने की चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Weather: हरियाणा में गुलाबी ठंड की दस्तक के बीच अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश में 28 और 29 अक्टूबर को बारिश और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट आने के आसार हैं, जिससे राज्य में ठंड का असर और बढ़ जाएगा।

29 अक्टूबर को 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 अक्टूबर को प्रदेश के 14 प्रमुख जिलों में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की आशंका है। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक और नूंह शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। स्थिति को देखते हुए विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

रातों-रात बदला मिजाज, सिरसा में सबसे ज्यादा गिरा पारा

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के भीतर ही औसत न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। हालांकि, ज्यादातर शहरों में पारा फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है। बालसमंद (हिसार) और फतेहाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सिरसा जिले में रात के पारे में सबसे ज्यादा 5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे वहां तापमान 14.8 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा नारनौल में 15 डिग्री, करनाल में 15.5 डिग्री और हिसार में 15.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दिन के तापमान में भी आई कमी, बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन

रात के साथ-साथ दिन के पारे में भी गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस गिर चुका है। कुरुक्षेत्र और सोनीपत में अधिकतम तापमान क्रमशः 28.8 और 28.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि फरीदाबाद में यह 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 28 और 29 अक्टूबर को होने वाली बारिश के चलते दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की अतिरिक्त गिरावट आ सकती है, जिससे आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें– पंजाब-चंडीगढ़ में आज मौसम साफ, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार; 30 को तेज हवाएं चलेंगी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।