Breaking News
Bollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट से मानहानि केस में बरी; अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक बयान पर दर्ज हुआ था केसLamayuru Moonland Ladakh: बिना अंतरिक्ष गए देखें चांद का नजारा! लद्दाख के लामायुरू मूनलैंड की खूबसूरत दास्तानBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट से मानहानि केस में बरी; अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक बयान पर दर्ज हुआ था केसLamayuru Moonland Ladakh: बिना अंतरिक्ष गए देखें चांद का नजारा! लद्दाख के लामायुरू मूनलैंड की खूबसूरत दास्तान

Panipat News: पानीपत में दिल दहला देने वाली वारदात, 9 साल बाद बेटे के जन्म की खुशी में मामा पक्ष पर हमला, 7 घायल

Panipat News: पानीपत में दिल दहला देने वाली वारदात, 9 साल बाद बेटे के जन्म की खुशी में मामा पक्ष पर हमला, 7 घायल

पानीपत में दिल दहला देने वाली वारदात, 9 साल बाद बेटे के जन्म की खुशी में मामा पक्ष पर हमला, 7 घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: हरियाणा के पानीपत जिले में एक परिवार के लिए जो दिन जीवन का सबसे खुशी का पल होना था, वह खौफनाक दहशत में तब्दील हो गया। करनाल जिले के पुंडरक गांव के रहने वाले अजय अपनी बहन के घर बेटे के जन्म की खुशियां मनाने पहुंचे थे।

शादी के पूरे नौ साल बाद घर में किलकारी गूंजी थी, जिसके चलते मायके पक्ष की ओर से धूमधाम से ‘पीलिया’ भरने की तैयारी की गई थी। लेकिन कौन जानता था कि जिस घर में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जश्न मनाना था, वहां लाठी-डंडों की गूंज सुनाई देगी और खून-खराबा हो जाएगा।

विज्ञापन

डीजे बजाने की जिद पर बढ़ा विवाद और टूट पड़े लाठी-डंडे

अजय अपने करीब 30 रिश्तेदारों के साथ बकायदा 20 हजार रुपए में डीजे किराए पर लेकर गढ़ सरनाई गांव पहुंचे थे। उनके साथ एक लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और करीब दो लाख रुपये का अन्य उपहार व सामान भी था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी विवाद की चिंगारी तब सुलग उठी जब डीजे बजाने को लेकर बात शुरू हुई।

बहन के ससुराल पक्ष का कहना था कि वे अपना डीजे बजाएंगे, जबकि मायके वाले भी अपने साथ लाए डीजे की जिद पर अड़े थे। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बहन के पति शमशेर और उसके परिजनों ने आपा खो दिया। आरोप है कि उन्होंने अचानक लाठी-डंडों और हथियारों के साथ अजय और उनके साथ आए मेहमानों पर हमला बोल दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

पीछा कर-कर के पीटा, मायके पक्ष का पुराना आरोप

पीड़ित परिवार ने दास्तां बयां करते हुए बताया कि हमलावरों का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ। जब वे जान बचाकर वहां से निकले, तो आरोपियों ने गढ़ सरनाई से लेकर खोतपुरा गांव तक उनकी गाड़ियों का पीछा किया और रास्ते में रोक-रोककर उनके साथ मारपीट की।

इस क्रूर हमले में अजय, उनके पिता शीशपाल, माता उषा, पत्नी अनीता, बुआ के लड़के राहुल, बहन के देवर मीती और मासी सुदेश समेत सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। कई अन्य रिश्तेदारों को भी हल्की चोटें आईं। हंगामे के बीच परिवार की एक लाख रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान भी मौके पर ही छूट गया।

अजय का यह भी आरोप है कि उनकी बहन को ससुराल में लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते वह करीब एक साल तक अपने मायके में ही रही थी। इसी पुरानी रंजिश और कड़वाहट को छिपाकर ससुराल पक्ष के लोगों ने इस सुनियोजित हमले को अंजाम दिया। फिलहाल, सभी घायलों ने पानीपत के अस्पताल में अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: गुरुग्राम में रात का पारा लुढ़ककर 14.6 डिग्री पहुंचा, जानें 28-29 अक्टूबर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।