Breaking News
Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथनBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथनBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

Hisar News: हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की उड़ानों पर चली कैंची, विंटर शेड्यूल में एलायंस एयर ने घटाए फेरे

Hisar News: हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की उड़ानों पर चली कैंची, विंटर शेड्यूल में एलायंस एयर ने घटाए फेरे

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की उड़ानों पर चली कैंची, विंटर शेड्यूल में एलायंस एयर ने घटाए फेरे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar News: हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई ढांचा देने के नाम पर विकसित किए गए हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट की उड़ानों पर ग्रहण लगता दिख रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लंबे-चौड़े दावे किए गए थे, लेकिन एलायंस एयर के नए विंटर शेड्यूल ने इन दावों की पोल खोलकर रख दी है। उड़ानों की संख्या और नए शहर जोड़ने के बजाय चालू रूटों पर भी कैंची चला दी गई है। हिसार से सीधी कनेक्टिविटी घटाकर लंबे और घुमावदार रूट तय किए जाने से स्थानीय यात्रियों और व्यापारिक वर्ग में भारी निराशा और गुस्सा व्याप्त है।

चंडीगढ़ रूट पर कैंची, कुल्लू के लिए जयपुर होकर जाने का लंबा चक्कर

विज्ञापन

पहले जहां हिसार से राज्य की राजधानी चंडीगढ़ के लिए सीधी और नियमित उड़ानों की बात कही गई थी, वहीं अब नए शेड्यूल में इसे पूरी तरह सीमित कर दिया गया है। पूर्व में सोमवार और शुक्रवार को चलने वाली इस सेवा में अब शुक्रवार की फ्लाइट को अयोध्या रूट के साथ क्लब (जोड़) कर चलाया जा रहा है, जिससे यात्रियों के सफर का समय काफी बढ़ गया है और सहूलियत खत्म हो गई है।

हद तो तब हो गई जब कुल्लू-मनाली की वादियों में घूमने जाने वाले सैलानियों के लिए सीधी उड़ान की जगह जयपुर को मुख्य कनेक्टिंग हब बना दिया गया। नए शेड्यूल के मुताबिक, बृहस्पतिवार और शनिवार को दोपहर 3:10 बजे हिसार से उड़ान भरने वाली फ्लाइट शाम 4:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यात्रियों को पूरी रात जयपुर में रुकना (नाइट स्टे) पड़ेगा, जिसके बाद अगली सुबह 9:30 बजे की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़कर वे सुबह 11:10 बजे कुल्लू पहुंचेंगे। वापसी का सफर भी इसी तरह जयपुर होते हुए तय करना होगा।

‘हरियाणा का पैसा और फायदा राजस्थान को’— सांसद जेपी ने दागे तीखे सवाल

हवाई सेवाओं में हुई इस कटौती के बाद सियासी पारा भी चढ़ गया है। हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ‘जेपी’ ने केंद्र सरकार और एयरलाइन कंपनियों पर हरियाणा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। जेपी ने कहा, “हिसार में कोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं, बल्कि महज एक एयरोड्रम बनाया गया है। बीजेपी सरकार ने चुनाव में वोट ऐंठने के लिए जनता को मिसगाइड किया।”

सांसद ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार और एयरलाइंस के बीच हुए समझौते के तहत एयरलाइन कंपनी के घाटे की भरपाई तो हरियाणा के खजाने से की जा रही है, लेकिन सुविधाओं का असली फायदा राजस्थान के लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार हरियाणा की जनता के गाढ़े पसीने की कमाई को केवल अपनी सियासत चमकाने के लिए पानी की तरह बहा रही है।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: गुरुग्राम में रात का पारा लुढ़ककर 14.6 डिग्री पहुंचा, जानें 28-29 अक्टूबर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।