Breaking News
Narnaul: जिला में सेवा सेतु के 39 कैंप लगाए, 3073 नागरिकों ने किया योजनाओं के लिए आवेदन, मौके पर बनी 720 पेंशनमेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाJalandhar News: जालंधर में नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के स्वरूप से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में फंसी महिलाNarnaul: इनेलो नेताओं ने नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, धीमी खरीद और किसानों की सुविधाओं की कमी पर जताई चिंताNarnaul City News: सवर्ण समाज एकता मंच का पैदल रोष मार्च कल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापनNarnaul: जिला में सेवा सेतु के 39 कैंप लगाए, 3073 नागरिकों ने किया योजनाओं के लिए आवेदन, मौके पर बनी 720 पेंशनमेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाJalandhar News: जालंधर में नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के स्वरूप से छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में फंसी महिलाNarnaul: इनेलो नेताओं ने नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा, धीमी खरीद और किसानों की सुविधाओं की कमी पर जताई चिंताNarnaul City News: सवर्ण समाज एकता मंच का पैदल रोष मार्च कल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

Hathnikund Barrage: यमुना में डूबी सेना की मोटर बोट, 3 जवानों ने तैरकर बचाई जान, 1 लापता

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Hathnikund Barrage: यमुना में डूबी सेना की मोटर बोट, 2 जवानों ने तैरकर बचाई जान, 1 लापता

यमुना में डूबी सेना की मोटर बोट, 2 जवानों ने बचाई जान, 1 लापता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Hathnikund Barrage: प्रताप नगर, रघबीर सिंह। हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी के बहते पानी में मॉक ड्रिल के दौरान सेना की मोटर बोट में अचानक तकनीकी खराबी आने से चार जवान पानी में गिर गए। सभी जवानों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। तीन जवान तेज बहाव में तैरकर पश्चिमी यमुना नहर से सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक जवान का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता जवान की तलाश में देर रात तक सेना, गोताखोरों, पुलिस और अन्य बचाव दलों ने अभियान चलाया। वायु सेना के हेलीकॉप्टर और चिनूक से भी पश्चिमी यमुना नहर के आसपास तलाशी ली गई, लेकिन जवान का कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय सेना के करीब 10 जवान मॉक ड्रिल के लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से हथिनीकुंड बैराज पहुंचे थे। सेना की मोटर बोट को बैराज के अपस्ट्रीम में प्रशिक्षण के लिए पानी में उतारा गया था। मॉक ड्रिल के दौरान जवान एक-एक कर हेलीकॉप्टर से बोट पर उतरे। हेलीकॉप्टर के वापस उड़ान भरने के बाद अचानक बोट में तकनीकी खराबी आ गई और वह पानी में डूबने लगी। बोट पर सवार चार जवान पानी में गिर गए।

विज्ञापन

लाइफ जैकेट पहने होने के कारण जवानों ने तैरकर बाहर निकलने का प्रयास किया। तेज बहाव उन्हें पश्चिमी यमुना नहर की ओर ले गया। इसी दौरान एक जवान नहर के गेट से टकराकर घायल हो गया, जबकि तीन जवान किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। सेना की मोटर बोट पश्चिमी यमुना नहर के गेट में जाकर अटक गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रताप नगर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान में सहयोग किया। एनडीआरएफ की टीम से भी संपर्क किया गया। बैराज और नहर क्षेत्र में जवान की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया।

तलाशी अभियान के तहत सबसे पहले हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में सर्चिंग की गई। इसके बाद हाइडल लिंक चैनल और पश्चिमी यमुना नहर के आरडी-900 क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया गया। देर रात तक हेलीकॉप्टर और चिनूक की मदद से भी नहर के ऊपर से जवान की तलाश की जाती रही, लेकिन लापता जवान का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

थाना प्रताप नगर प्रभारी रोहतास कुमार ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर में पानी की सप्लाई बंद करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। लापता जवान की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।