Breaking News
Narnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूल

Himachal Road Accident: चंबा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 युवकों की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल भेजे शव

Himachal Road Accident: चंबा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 युवकों की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल भेजे शव

चंबा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 युवकों की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भरमौर के दिनका में काली मंदिर के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ।

बोलेरो में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाया।

विज्ञापन

 

 

200 मीटर नीचे जाकर पलटी गाड़ी

हादसा इतना गंभीर था कि बोलेरो सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जाकर पलट गई। दुर्घटना में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया। मृतकों की पहचान भरमौर के चोबिया निवासी रविंद्र शर्मा और भरमौर निवासी विशाल कपूर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो रविंद्र शर्मा चला रहे थे। वह पेशे से ड्राइवर थे।

 

 

पेट्रोल भरवाकर भरमौर लौट रहे थे दोनों

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बोलेरो लेकर लाहल स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद वे वापस भरमौर की ओर लौट रहे थे। दिनका स्थित काली मंदिर के पास पहुंचने के दौरान बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंबा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।