Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Hisar News: हिसार में फोटो स्टूडियो के चेंजिंग रूम में छिपे मिले कैमरे, कपड़े बदलती लड़कियों की होती थी रिकॉर्डिंग

Hisar News: हिसार में फोटो स्टूडियो के चेंजिंग रूम में छिपे मिले कैमरे, कपड़े बदलती लड़कियों की होती थी रिकॉर्डिंग

हिसार में फोटोशूट के दौरान चेंजिंग रूम की दीवार में मिले छेद, फ्लैशलाइट जलाई तो उड़े होश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar News: हिसार के निरंकारी रोड (डाबड़ा चौक) स्थित ‘स्टूडियो सिनेमैजिक’ में एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ फोटोशूट के बहाने बुलाकर युवतियों की प्राइवेसी से खिलवाड़ किया जा रहा था।

शनिवार को स्टूडियो पहुंची 22 वर्षीय एक युवती ने चेंजिंग रूम के भीतर छिपाकर रखे गए दो रिकॉर्डिंग हिडन कैमरे पकड़े हैं। पीड़िता हिसार की ही एक महिला एडवोकेट की बहन है और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही है। छात्रा की मुस्तैदी के चलते स्टूडियो के भीतर चल रहा यह घिनौना रैकेट बेनकाब हो सका।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर मिला था ऑफर, कपड़े बदलने के दौरान शक होने पर खुली पोल

आजाद नगर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले 4 जून को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस स्टूडियो के संचालक प्रतीक पिलानिया की तरफ से मैसेज आया था। उसे फोटोशूट और कोलाब्रेशन का ऑफर दिया गया, जिसके बाद 18 जुलाई को शूट की तारीख तय हुई।

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने एक दोस्त के साथ स्टूडियो पहुंची थी। संचालक प्रतीक ने उसे अपनी तरफ से कुछ ड्रेसेस ट्राई करने को दीं। दो बार कपड़े बदलने के बाद जब वह तीसरी बार चेंजिंग रूम में गई, तो कार्डबोर्ड की नकली दीवार में उसे दो संदिग्ध छेद दिखाई दिए। शक होने पर छात्रा ने जैसे ही अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाई, दीवार के पीछे छिपाए गए कैमरों का लेंस चमक उठा।

दोस्त को बुलाकर तोड़ी दीवार, सबूत छीनने के लिए आरोपी पिता-पुत्र ने किया हमला

खतरे को भांपते हुए छात्रा ने सूझबूझ दिखाई और अंदर से ही फोन कर अपने दोस्त को चेंजिंग रूम में बुला लिया। दोनों ने जब दीवार को हिलाकर देखा तो वह खोखली थी।

दीवार तोड़कर जब कैमरे बाहर निकाले गए, तो वे अंदर तारों से जुड़े हुए थे। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि जब वे इन कैमरों को सबूत के तौर पर लेकर बाहर भागने लगे, तो आरोपी प्रतीक और उसके पिता ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट और छीनाझपटी करते हुए कैमरे छीनने की पूरी कोशिश की। हालांकि, दोनों किसी तरह खुद को बचाकर वहां से भागे और पास के ट्रैफिक पोस्ट पर पहुंचकर डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी।

निजी वीडियो डिलीट कराने की गुहार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जब तक पुलिस टीम पीड़िता को लेकर दोबारा मौके पर पहुंची, आरोपी प्रतीक वहां से रफूचक्कर हो चुका था। छात्रा ने अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस से गुहार लगाई है कि कैमरों के जरिए रिकॉर्ड की गई उसकी तमाम निजी तस्वीरें और वीडियो तुरंत बरामद कर नष्ट किए जाएं, ताकि उनकी प्राइवेसी का गलत इस्तेमाल न हो सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लेडी हेड कांस्टेबल सोनिया की मुस्तैदी के बाद पुलिस ने आरोपी प्रतीक पिलानिया और उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की कमान एएसआई जीवन सिंह को सौंपी गई है, जिन्होंने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।

यह भी पढ़ें– Aniruddhacharya Viral: अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचे हरियाणवी ताऊ, ‘आई लव यू’ बोलने की सलाह पर दिया ऐसा जवाब कि हंस पड़े सभी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।