Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Hisar News: वीडियो में बोला- कभी प्यार मत करना, हिसार में विष्णु की हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या

Hisar News: "6 फुट का नौजवान खा लिया छोरी ने..." हिसार के विष्णु हत्याकांड के आरोपी ने खुदकुशी से पहले खोला राज

हिसार में विष्णु की हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, वीडियो में बोला- कभी प्यार मत करना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar News: हरियाणा के हिसार में शनिवार शाम को हुए सनसनीखेज विष्णु हत्याकांड में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। गैबीपुर नहर पर वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे मुख्य आरोपी रवि ने पुलिस गिरफ्त में आने से पहले ही अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस अभी उसकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर ही रही थी कि रविवार को उसका शव जींद जिले के उचाना क्षेत्र में एक पेड़ से लटकता हुआ बरामद हुआ। इस आत्महत्या ने पूरे मामले को एक उलझी हुई प्रेम कहानी और खूनी रंजिश के चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

“6 फुट का नौजवान खा लिया छोरी ने…” मरने से पहले बयां किया दर्द

आत्महत्या करने से ठीक पहले रवि ने सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर किया। नरवाना रेलवे ट्रैक के पास बनाए इस वीडियो में रवि बेहद हताश नजर आ रहा है। वीडियो की शुरुआत में सबको ‘राम-राम’ कहते हुए रवि कहता है, “मैं मर रहा हूं, आज अंत है मेरा।

सारे भाइयों काचे काटो (मौज करो)। छह फुट का नौजवान खा लिया छोरी ने। यह प्यार का चक्कर ही माड़ा है भाई, जिंदगी में कभी किसी से सच्चा प्यार मत करना, क्योंकि प्यार का अंत सिर्फ मौत होता है।” उसने आगे कहा कि उसके पास पैसे या किसी चीज की कोई कमी नहीं थी, स्प्लेंडर बाइक और बैंक खाते में लाखों रुपये होने के बावजूद प्यार ने उसे इस अंजाम तक पहुंचा दिया।

वीडियो में मर्डर की बात कबूली, कहा- “उसने मां-बहन की गाली दी तो खत्म कर दिया”

वायरल वीडियो में रवि ने शनिवार को गैबीपुर नहर पर हुए खूनी खेल का सच भी खुद ही कबूल किया। उसने बताया कि वह जिस लड़की से एक साल से रिलेशन में था, उसकी मर्जी के खिलाफ एक लड़के ने उससे शादी कर ली थी। वह लड़का अक्सर उकलाना मंडी में उसके आगे बाइक या गाड़ी अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी देता था।

रवि के मुताबिक, “शनिवार को वह लड़का मुझे नहर पर मिल गया। मैंने पहले प्यार से बात करनी चाही, लेकिन उसने दुश्मनी निभाते हुए मां-बहन की गालियां दीं। इसके बाद मैंने उसके गले पर चाकू मार दिया और उसके दोस्त को भी चाकुओं से गोद दिया।” हालांकि, रवि ने अपनी उस गर्लफ्रेंड की बदनामी के डर से न तो उसका नाम उजागर किया और न ही उसकी तस्वीरें वायरल कीं।

क्या था शनिवार का पूरा मामला?

गौरतलब है कि शनिवार शाम को बरवाला इलाके के गैबीपुर नहर पर बुढ़ाखेड़ा गांव का रहने वाला विष्णु अपने दोस्त पारस के साथ गाड़ी धोने आया था।

इसी दौरान प्रभुवाला निवासी रवि ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला बोल दिया था। इस हमले में गर्दन पर गहरा घाव लगने के कारण विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका दोस्त पारस गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में रवि को ही मुख्य आरोपी नामजद किया था।

त्रिकोणीय प्रेम जाल में उलझी पुलिस, आखिर कौन था असली दुश्मन?

रवि की मौत और उसका आखिरी वीडियो सामने आने के बाद अब उकलाना और बरवाला पुलिस के सामने एक अजीब असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। रवि वीडियो में जिस लड़के का जिक्र कर रहा है, उसने उस पर अपनी गर्लफ्रेंड से जबरन शादी करने और धमकियां देने का आरोप लगाया है।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा पेंच यह है कि रवि की उस कथित शादीशुदा गर्लफ्रेंड का संबंध दम तोड़ चुके विष्णु से था या फिर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे उसके दोस्त पारस से था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सुसाइड नोट रूपी वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और घायल पारस के होश में आते ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद ही इस खूनी लव ट्रायंगल का पूरा सच सामने आ सकेगा।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ऑस्ट्रेलिया वाली पत्नी ने तोड़ा भरोसा, कुरुक्षेत्र का युवक ₹34 लाख के कर्ज में डूबा,अब एंबेसी से गुहार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।