Breaking News
Haryana News: हरियाणा में सड़कों से हटाए जा रहे बेकार बिजली के खंभे, नायब सरकार के अभियान से सुगम होगी राहNarnaul City News: मां चामुंडा देवी मंदिर में महा नवमी पर भव्य मेला और चुन्नी यात्रा का आयोजन, सजेगा मां का दरबार, अर्पित किया जाएगा छप्पन भोगUttarakhand News: ‘विकसित उत्तराखंड’ संवाद में बोले सीएम धामी- 5 वर्षों में 1700 के पार पहुंची राज्य में स्टार्टअप्स की संख्याAteli Mandi: अटेली कॉलेज में सजा पुरानी यादों का कारवां, बरसों बाद मिले सहपाठियों ने ताजा किए कॉलेज के सुनहरे दिनAteli Mandi News: झंडा चौक पर रामलीला का रोमांचक मंचन, बाली वध से लेकर लंका दहन के दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मन, गूंजे जय श्रीराम के नारेHaryana News: हरियाणा में सड़कों से हटाए जा रहे बेकार बिजली के खंभे, नायब सरकार के अभियान से सुगम होगी राहNarnaul City News: मां चामुंडा देवी मंदिर में महा नवमी पर भव्य मेला और चुन्नी यात्रा का आयोजन, सजेगा मां का दरबार, अर्पित किया जाएगा छप्पन भोगUttarakhand News: ‘विकसित उत्तराखंड’ संवाद में बोले सीएम धामी- 5 वर्षों में 1700 के पार पहुंची राज्य में स्टार्टअप्स की संख्याAteli Mandi: अटेली कॉलेज में सजा पुरानी यादों का कारवां, बरसों बाद मिले सहपाठियों ने ताजा किए कॉलेज के सुनहरे दिनAteli Mandi News: झंडा चौक पर रामलीला का रोमांचक मंचन, बाली वध से लेकर लंका दहन के दृश्यों ने मोहा दर्शकों का मन, गूंजे जय श्रीराम के नारे

HPSC HCS Final Result: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, अभिषेक सरोहा बने टॉपर

AAmandeep Singh
शेयर करें
HPSC HCS Final Result: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, अभिषेक सरोहा बने टॉपर

हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, अभिषेक सरोहा बने टॉपर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

HPSC HCS Final Result: हरियाणा में प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एचसीएस (HCS final merit list Haryana) कार्यकारी शाखा और अन्य संबद्ध सेवाओं के 102 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी इस फाइनल मेरिट लिस्ट में कुल 102 में से 101 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति की गई है। हालांकि, दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत आने वाला एक पद सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण न मिलने की वजह से फिलहाल लंबित रखा गया है।

अभिषेक सरोहा ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले मेधावी युवाओं में अभिषेक सरोहा ने बाजी मार ली है। उन्होंने कुल 394.50 अंक हासिल कर प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके ठीक बाद कुलदीप ने 392.90 अंकों के साथ दूसरा और इशा काला ने 388.60 अंक पाकर तीसरा स्थान अपने नाम किया है।

आयोग की ओर से जारी विवरण के मुताबिक, टॉपर अभिषेक सरोहा समेत कुल आठ अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में प्रतिष्ठित HCS कैडर आवंटित किया गया है। इस सूची में कुलदीप, इशा काला, क्रीमी, छवि, रजत फोगाट और मानवी के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग से आने वाले राहुल सैनी, रेणु और जैनव खातून ने भी अपनी मेहनत के दम पर अनारक्षित श्रेणी के एचसीएस कैडर में अपनी जगह बनाई है।

विभिन्न विभागों के पदों का हुआ आवंटन

आयोग द्वारा जिन 102 पदों के लिए प्रक्रिया पूरी की गई है, उनमें प्रशासनिक और कार्यकारी पदों के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। इनमें एचसीएस के 24 पद, उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के 8 पद, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ETO) के 27 पद, सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (AETO) के 22 पद और यातायात प्रबंधक के 7 पद शामिल हैं। (Abhishek Saroha HCS topper) इसके अतिरिक्त जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के 2, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के 3, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी का 1, क्लास-वन तहसीलदार के 3 और क्लास-वन नायब तहसीलदार के 5 पद इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा रहे हैं।

हाईकोर्ट के फैसलों के अधीन रहेगा परिणाम

भर्ती प्रक्रिया को लेकर आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम परिणाम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित विभिन्न रिट याचिकाओं और उनसे जुड़े एलपीए (LPA) के अंतिम निर्णयों के अधीन रहेगा। साथ ही, आयोग ने यह भी साफ किया है कि रिजल्ट तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती गई है, लेकिन यदि कोई तकनीकी या मानवीय त्रुटि सामने आती है, तो उसे सुधारने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित है। उम्मीदवार अपना विस्तृत परिणाम और सेवा आवंटन HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

93 हजार से ज्यादा युवाओं ने दिखाया था दम

इस भर्ती परीक्षा के सफर पर नजर डालें तो शुरुआती चरण में करीब 93 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 52 हजार उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में हिस्सा लिया था। (Haryana Public Service Commission news) इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफलता पाने वाले 1,200 से अधिक अभ्यर्थियों को अंतिम चरण के इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। चयन प्रक्रिया के कुल 675 अंकों में से अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कर यह अंतिम सूची तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।