Breaking News
Karnal Illegal Firecrackers Raid: करनाल के तरावड़ी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, रेलवे पुल के नीचे पुलिस की रेड में एक गिरफ्तारFilmmaker Sanjay Gupta Passes Away: बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, मशहूर फिल्मकार संजय गुप्ता का सिर में चोट लगने से हुआ निधनपंचकूला के स्कूल में 8 वर्षीय छात्र पर 6 साल की बच्ची पर हमले का आरोप, हालत गंभीरKaithal News: प्योदा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक में घुसी बाइक, किसान की मौतPanchkula News: पंचकूला के स्कूल में खौफनाक वारदात, 8 साल के छात्र पर 6 साल की सहपाठी को ईंट से पीटने का आरोपKarnal Illegal Firecrackers Raid: करनाल के तरावड़ी में अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी, रेलवे पुल के नीचे पुलिस की रेड में एक गिरफ्तारFilmmaker Sanjay Gupta Passes Away: बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, मशहूर फिल्मकार संजय गुप्ता का सिर में चोट लगने से हुआ निधनपंचकूला के स्कूल में 8 वर्षीय छात्र पर 6 साल की बच्ची पर हमले का आरोप, हालत गंभीरKaithal News: प्योदा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक में घुसी बाइक, किसान की मौतPanchkula News: पंचकूला के स्कूल में खौफनाक वारदात, 8 साल के छात्र पर 6 साल की सहपाठी को ईंट से पीटने का आरोप

Monkeys Drinking Beer Viral: हाथ में बीयर की बोतल, सामने लहरें, बंदरों का यह अंदाज देख दंग रह गई जनता

Monkeys Drinking Beer Viral: हाथ में बीयर की बोतल, सामने लहरें, बंदरों का यह अंदाज देख दंग रह गई जनता

बंदरों का यह अंदाज देख दंग रह गई जनता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Monkeys Drinking Beer Viral: इंडोनेशिया का खूबसूरत लोम्बोक द्वीप इन दिनों प्रकृति प्रेमियों के बजाय एक बेहद अजीबोगरीब और विचलित करने वाले वीडियो की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से तैर रहे कुछ ही सेकंड के इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है। वीडियो में समंदर के किनारे दो बंदर इंसानी अंदाज में आराम से बैठकर हाथ में कांच की बोतलें थामे नजर आ रहे हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि ये बंदर न सिर्फ बोतल हाथ में पकड़े हैं, बल्कि बकायदा उसे मुंह से लगाकर गटकने की कोशिश भी कर रहे हैं। यह पूरी घटना वहां मौजूद एक विदेशी टूरिस्ट क्लेयर हैनसेन ने अपने फोन में रिकॉर्ड की है, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

तमाशा देखते रहे लोग, बोतल में शराब थी या पानी? सस्पेंस बरकरार

यह पूरा वाकया लोम्बोक के मशहूर कुटा बीच के पास एक चट्टान का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों बंदर लहरों के सामने बैठकर मानो छुट्टियां मना रहे हों। इनमें से एक के हाथ में हरे रंग की और दूसरे के हाथ में भूरे रंग की कांच की बोतल है, जिसका आकार और लुक हूबहू बीयर की बोतलों जैसा ही है।

एक बंदर बड़ी फुर्ती से बोतल को हवा में उठाता है और उसे मुंह से लगा लेता है। इस दौरान वहां मौजूद कई अन्य पर्यटक इस पूरी घटना को रोकने के बजाय खड़े होकर तमाशा देखते रहे और हंसते रहे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उन बोतलों के भीतर वाकई अल्कोहल था या फिर वे खाली थीं और बंदर सिर्फ बची हुई कुछ बूंदें चाटने की कोशिश कर रहे थे।

‘बंदरों को फल दीजिए, बीयर नहीं’— सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

भले ही कुछ लोग इस वीडियो को महज एक मजाकिया क्लिप मानकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हों, लेकिन वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

इस वीडियो ने पर्यटन स्थलों पर इंसानों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी और कचरे को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। लोग इस बात को लेकर खासे नाराज हैं कि सैलानियों द्वारा समुद्र तटों पर छोड़ी गई शराब की बोतलें और प्लास्टिक कचरा इन बेजुबान जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

सोशल मीडिया रिएक्शंस: वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “कुछ लोगों को यह बहुत फनी लग सकता है, लेकिन हकीकत में यह बेहद दर्दनाक है। जानवर नासमझ होते हैं, उन्हें इंसानों की छोड़ी चीजों के नफे-नुकसान का अंदाजा नहीं होता। यह सैलानियों की घोर लापरवाही है।” वहीं एक अन्य यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “वहां खड़े लोग वीडियो बनाने के बजाय उन बंदरों से बोतलें छीन भी सकते थे। बेजुबान जानवरों को फल और पानी की जरूरत है, जहर जैसी बीयर की नहीं।”

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।