Breaking News
Ambala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Indri Congress News: इन्द्री में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, सचिन बुढ़नपुर के अभिनंदन समारोह में उमड़ी भारी भीड़

Indri Congress News: इन्द्री में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, सचिन बुढ़नपुर के अभिनंदन समारोह में उमड़ी भारी भीड़

Indri Congress News: इन्द्री में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, सचिन बुढ़नपुर के अभिनंदन समारोह में उमड़ी भारी भीड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Indri Congress News: (गुंजन) हरियाणा की सियासत में हलचल तेज है और इसका सीधा असर इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। स्थानीय कुंदन फार्म में नव-मनोनीत कांग्रेस खंड अध्यक्ष सचिन बुढ़नपुर के नागरिक अभिनंदन समारोह को पार्टी के स्थानीय नेताओं ने एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में तब्दील कर दिया।

पूरे पंडाल में कार्यकर्ताओं का जोश और नारेबाजी का दौर इस बात की गवाही दे रहा था कि विपक्ष इस बार जमीन पर पूरी तरह सक्रिय है। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष जीतराम कश्यप, जसबीर राजेपुर, कुंजपुरा खंड अध्यक्ष रामबीर कांबोज, रामफल कमालपुर, अंग्रेज सैनी, जिला महासचिव कर्मसिंह खानपुर और मंजीत गोल्डी समेत दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत कर सचिन बुढ़नपुर को बधाई दी।

विज्ञापन

‘जमीन से उठे कार्यकर्ता पर भरोसा’, इन्द्री के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई का एलान

मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक और जोश से भरे सचिन बुढ़नपुर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ जैसे एक साधारण और जमीनी कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, मैं उसे अपनी आखिरी सांस तक पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। हमारा मुख्य लक्ष्य कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा को हल्के के हर घर और हर बूथ तक पहुंचाना है।”

सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए बुढ़नपुर ने कहा कि आज हरियाणा का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, गृहणियां महंगाई से बेहाल हैं और किसान-मजदूर अपनी अनदेखी पर आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इन्द्री के स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जनता के हक के लिए यदि हमें सड़कों पर उतरकर चक्का जाम भी करना पड़ा, तो हम पीछे नहीं हटेंगे। कार्यक्रम का कुशल और प्रभावशाली मंच संचालन अशोक कांबोज बदरपुर ने किया।

तानाशाही रवैए के खिलाफ जनता का भरोसा केवल कांग्रेस पर: राजेश वैद्य

समारोह में मुख्य रूप से पहुंचे जिला ग्रामीण प्रधान राजेश वैद्य ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे सियासी बाण छोड़े। वैद्य ने कहा कि मौजूदा दौर में देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं और प्रशासनिक तानाशाही अपने चरम पर है। ऐसे निराशाजनक माहौल में देश का किसान, युवा और महिलाएं केवल कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि कांग्रेस अब बदल रही है; यहां सिफारिशी लोगों के बजाय जमीन पर पसीना बहाने वाले मेहनती कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की कमान सौंपी जा रही है। उन्होंने सचिन बुढ़नपुर और कुंजपुरा के खंड प्रधान रामबीर कांबोज को नए सफर की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मोड में आने का आह्वान किया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।