Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

iPhone 18 Pro Convert: iPhone 17 Pro को बना दिया iPhone 18 Pro, वायरल वीडियो देख लोग बोले— ‘जुगाड़ प्रधान देश’

iPhone 18 Pro Convert: iPhone 17 Pro को बना दिया iPhone 18 Pro, वायरल वीडियो देख लोग बोले— 'जुगाड़ प्रधान देश'

iPhone 17 Pro को बना दिया iPhone 18 Pro, वायरल वीडियो देख लोग बोले— ‘जुगाड़ प्रधान देश’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

iPhone 18 Pro Convert: एप्पल ने अभी हाल ही में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और Pro Max को बाजार में उतारा है। नए मॉडल्स के फीचर्स और नए रंगों की चर्चा अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि भारतीय बाजार ने अपनी पारंपरिक ‘जुगाड़ तकनीक’ का जलवा दिखा दिया।

सोशल मीडिया पर एक लोकल मोबाइल रिपेयरिंग शॉप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कारीगर मामूली से खर्च में iPhone 17 Pro का हुलिया बदलकर उसे हूबहू नए iPhone 18 Pro जैसा रूप देता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखा ‘देसी कन्वर्टर किट’ का कमाल

एक्स (ट्विटर) पर @iNikhilsaini नामक यूजर द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपेयरिंग शॉप का कर्मचारी पहले ग्राहक के iPhone 17 Pro को अच्छे से साफ करता है। इसके बाद वह फोन के पिछले हिस्से पर नए लॉन्च हुए ‘बर्गरंडी’ (Burgundy) रंग की कन्वर्टर किट, नया रियर पैनल और मैचिंग बॉर्डर फ्रेम पूरी सटीकता के साथ फिट कर देता है।

काम खत्म होते ही बाहर से देखने पर यह फोन बिल्कुल नए नवेले iPhone 18 Pro जैसा चमकने लगता है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया—”भारतीय बाजारों में iPhone 17 Pro पर 18 सीरीज के कन्वर्टर किट लगने शुरू हो गए हैं। अगर एकमात्र बड़ा अंतर सिर्फ रंग का है, तो एप्पल के लिए मुश्किल होने वाली है।”

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, यूजर्स बोले- ‘India is not for beginners’

वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया। किसी ने लिखा ‘जुगाड़ प्रधान देश’, तो किसी ने कहा ‘India is not for beginners’। कई यूजर्स ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब सिर्फ बाहरी रंग और लुक का ही फर्क दिखना है, तो कोई लाखों रुपये खर्च करके नया फोन क्यों खरीदेगा, जब काम कुछ सौ रुपये में ही हो सकता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे केवल ‘दिखावे की संस्कृति’ बताते हुए कहा कि जो लोग सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए नया मॉडल खरीदना चाहते हैं, वे इस जुगाड़ का जमकर इस्तेमाल करेंगे।

बाहरी लुक में मामूली बदलाव ने आसान बनाया ‘जुगाड़’

गौरतलब है कि एप्पल ने इस बार iPhone 18 Pro सीरीज में Burgundy, Glacier, Black और Silver जैसे नए कलर ऑप्शंस पेश किए हैं। हालांकि, कंपनी ने A20 Pro चिप, छोटे डायनेमिक आइलैंड और वेरिएबल एपर्चर कैमरे जैसे कई अंदरूनी अपग्रेड्स दिए हैं, लेकिन फोन के बाहरी डिजाइन और कैमरा प्लेटो में iPhone 17 Pro की तुलना में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यही वजह है कि बाहरी तौर पर सिर्फ नया रंग ही सबसे बड़ा विजुअल अंतर था, जिस पर लोकल एक्सेसरीज मार्केट ने तुरंत कब्जा जमा लिया।

यह भी पढ़ें– iPhone memes viral: ऐप्पल ने लॉन्च किया iPhone Duo, लेकिन कीमतें देखकर यूजर्स बोले- अब लिवर भी बेचना पड़ेगा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।