Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Jalandhar News: जालंधर में 2 कारें भिड़ी, डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची बलेनो, हादसे में 4 की मौत, 5 घायल

Jalandhar News: जालंधर में 2 कारें भिड़ी, डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची बलेनो, हादसे में 4 की मौत, 5 घायल

जम्मू नेशनल हाईवे पर 2 कारें भिड़ी, 4 की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर जिले में जम्मू नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। किशनगढ़ के पास जौहल ढाबे के समीप बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही क्रेटा कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बलेनो कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बलेनो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्रेटा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह 5:41 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हादसा नूरपुर और चोलंग के बीच किशनगढ़ के पास सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर हुआ। एसएसएफ (SSF) टीम को सुबह करीब 5:33 बजे एक राहगीर से दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

विज्ञापन

डिवाइडर लांघकर दूसरी लेन में पहुंची बलेनो
प्रारंभिक जांच के अनुसार बलेनो कार (PB07 CA 1510) भोगपुर से जालंधर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार डिवाइडर पार कर जालंधर से पठानकोट की ओर जा रही क्रेटा (UP21 CJ 9595) से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलेनो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों और घायलों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान होशियारपुर जिले के हिम्मतपुर निवासी रुपिंदर सिंह, उनकी पत्नी हरप्रीत कौर, पुत्र अर्शदीप सिंह और संतोष कौर के रूप में हुई है। वहीं क्रेटा कार में सवार उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी अलीना खान, अब्दुल सईद खान, परवीन खान, अब्दुल फैजल खान और मैनाल खान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी अलावलपुर के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी राजीव कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से जम्मू-कश्मीर की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्राला से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा करीब 4 फीट तक पिचक गया। (यहां क्‍लिक कर पूरीर खबर पढ़ें)

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।