Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Punjab News: बठिंडा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई टेंपो ट्रैवलर, अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 यात्रियों की मौत, 8 गंभीर घायल

Punjab News: बठिंडा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला से टकराई टेंपो ट्रैवलर, अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 यात्रियों की मौत, 8 गंभीर घायल

बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर हुए हादसे का दृश्य

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab News: पंजाब के बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान से जम्मू-कश्मीर की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्राला से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा करीब 4 फीट तक पिचक गया। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल बठिंडा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

सुबह 7 बजे के करीब हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में 11 से 12 यात्री सवार थे, जो राजस्थान से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले थे। सुबह करीब 7 बजे वाहन बठिंडा के डाबा जोर गांव, जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच पहुंचा। इसी दौरान सड़क किनारे पहले से खड़े ट्राला से टेंपो ट्रैवलर पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा संस्था के स्वयंसेवक और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे। संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को बिना देरी किए एम्स बठिंडा पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर का असर इतना अधिक था कि टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा लगभग 3 से 4 फीट तक दब गया। दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में चार यात्रियों ने मौके और अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Punjab Weather Update

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बठिंडा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।