Breaking News
Kajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार

Jalandhar Police Encounter: जालंधर में डबल मर्डर के आरोपी गुल्लू का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने दबोचा

Jalandhar Police Encounter: जालंधर में डबल मर्डर के आरोपी गुल्लू का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने दबोचा

मुठभेड़ के बाद की मौके की तस्वीरें

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jalandhar Police Encounter: पंजाब के जालंधर में डबल मर्डर मामले में वांटेड आरोपी गुल्लू बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शहर में लगाए गए नाके को तोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से जुड़ा हुआ है और डबल मर्डर मामले में उसका दूसरा साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सीक्रेट इनपुट के बाद बिछाया गया था जाल

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों और एडीसीपी-2 राकेश यादव के अनुसार गुल्लू लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह शहर में घूम रहा है। सूचना मिलते ही नाखां वाले बाग क्षेत्र में नाकाबंदी कर स्पेशल टीमें तैनात की गईं। कुछ देर बाद बाइक पर पहुंचे आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने बैरिकेड तोड़ दिए और भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर उसने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

विज्ञापन

तिलक नगर डबल मर्डर केस में है आरोपी

पुलिस के मुताबिक गुल्लू पर करीब एक महीने पहले जालंधर के वेस्ट क्षेत्र स्थित तिलक नगर में सिमरनजीत सिंह (24) और सौरभ (23) की हत्या में शामिल होने का आरोप है। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले आरोपियों ने दोनों युवकों की रेकी की थी। जब सिमरनजीत और सौरभ अस्पताल जा रहे थे, तभी उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। सिमरनजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

गैंगस्टर कनेक्शन की जांच तेज

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में गुल्लू का संबंध गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से सामने आया है। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ इस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों, गैंग नेटवर्क और पूरे षड्यंत्र की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकीय अनुमति मिलने के बाद उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।