Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Japan Zoo Lion Viral: जापान के चिड़ियाघर में हुई ‘नकली शेर’ की मॉक ड्रिल, असली शेरों के रिएक्शन ने मचाया तहलका

Japan Zoo Lion Viral: जापान के चिड़ियाघर में हुई 'नकली शेर' की मॉक ड्रिल, असली शेरों के रिएक्शन ने मचाया तहलका

नकली शेर की मॉक ड्रिल देख असली शेरों के उड़े होश, देखें मजेदार वीडियो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Japan Zoo Lion Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में जानवरों के वैसे तो हजारों वीडियो हर रोज तैरते हैं, लेकिन जापान के एक चिड़ियाघर से आया ताजा नजारा बेहद जुदा और गुदगुदाने वाला है।

अमूमन चिड़ियाघरों में यह कसरत इसलिए की जाती है ताकि अगर कभी कोई हिंसक जानवर पिंजरा तोड़कर भाग निकले, तो स्टाफ मुस्तैदी से उसे काबू कर सके। जापान में भी कुछ ऐसा ही हो रहा था, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक टीम जाल और हथियारों के साथ मुस्तैद थी। लेकिन वे शायद यह भूल गए कि इस नकली ड्रामे के असली दर्शक ठीक उनके सामने बाड़े में बैठे हैं।

विज्ञापन

नकली शेर की नौटंकी और असली शेरों की खामोशी

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि चिड़ियाघर का ही एक कर्मचारी शेर का अजीबोगरीब कॉस्क्यूम (पोशाक) पहनकर सड़क पर भागने और दहाड़ने का नाटक कर रहा है। वह सुरक्षाकर्मियों को छकाने की कोशिश करता है, जाल से बचता है और पूरी तरह खुद को ‘खतरनाक’ साबित करने में जुटा है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब कैमरा थोड़ा घूमता है और बाड़े के पीछे बैठे असली शेरों का दीदार होता है।

इंटरनेट पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स:

“इंस्टाग्राम पर @iam.ellas हैंडल से साझा किए गए इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा— ‘शेर आपस में बात कर रहे होंगे कि भाई, क्या हम वाकई इतने कार्टून दिखाई देते हैं?’ वहीं एक अन्य ने लिखा— ‘लगता है शेर इंसानों के इस आईक्यू लेवल को देखकर गहरे सदमे में चले गए हैं।'”

चेहरे के हाव-भाव ने लूटी महफिल

वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह यह नकली शेर नहीं, बल्कि असली शेरों के चेहरों पर तैरती ‘दार्शनिक खामोशी’ है। वे बिना हिले-डुले, एक-टक लगाकर उस नकली शेर की उछल-कूद को ऐसे देख रहे थे मानो किसी गंभीर फिल्म का प्रीमियर चल रहा हो।

उनके चेहरों पर न तो कोई आक्रामकता थी और न ही डर, बल्कि एक अजीब सा कौतूहल और कन्फ्यूजन साफ पढ़ा जा सकता था। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि बेजुबान जानवरों के ये एक्सप्रेशंस किसी मंझे हुए कॉमेडियन से भी ज्यादा मारक हैं। यही वजह है कि गंभीर सुरक्षा अभ्यास का यह वीडियो अब लोगों के लिए शुद्ध मनोरंजन का साधन बन चुका है।

यह भी पढ़ें– ketan Murder Case: केतन की हत्या का मजाक करना पड़ा भारी गंवाई नौकरी, बोली ऐसे ही झूठ बोलोगे तो मरोगे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।