Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Jhunjhunu News: झुंझुनूं में स्कूली वैन में लगी आग, ड्राइवर की सतर्कता से बच्चे सुरक्षित, पूरी गाड़ी जलकर राख

Jhunjhunu News: झुंझुनूं में स्कूली वैन में लगी आग, ड्राइवर की सतर्कता से बच्चे सुरक्षित, पूरी गाड़ी जलकर राख

झुंझुनूं में स्कूली वैन में लगी आग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक निजी प्ले स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन में अचानक आग लग गई। उस समय वैन में 8 से 10 छोटे बच्चे सवार थे। ड्राइवर कैलाश चंद ने गियर के पास चिंगारी निकलते ही तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में आग पूरी वैन में फैल गई और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर खेतड़ी नगरपालिका और एचसीएल की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

वैन चालक कैलाश चंद के अनुसार वह कॉपर क्षेत्र से सिंघाना की ओर एक निजी प्ले स्कूल के बच्चों को लेकर आ रहा था। जैसे ही वाहन कंचनिया की ढाणी के पास पहुंचा, गियर के पास अचानक चिंगारी दिखाई दी। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने बिना देर किए वैन को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी बच्चों को तेजी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक की तत्परता के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन

बच्चों के उतरते ही आग ने पूरी वैन को लिया चपेट में
बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के कुछ ही मिनटों बाद आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और वैन पूरी तरह जलने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक वाहन का अधिकांश हिस्सा आग में जल चुका था।

घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ी नगरपालिका और एचसीएल की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायरमैन महेश चंद ने बताया कि उन्हें उच्च अधिकारियों के माध्यम से सिंघाना क्षेत्र में स्कूली वैन में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने तक वैन पूरी तरह आग की चपेट में थी, लेकिन समय रहते आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया।

घटना के बाद सिंघाना क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय स्तर पर स्थायी दमकल सुविधा नहीं होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीण रामावतार सैनी ने कहा कि सिंघाना बड़ा कस्बा होने के बावजूद यहां दमकल वाहन की स्थायी व्यवस्था नहीं है, जबकि समय-समय पर आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लोगों ने मांग की कि भविष्य में ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए सिंघाना नगरपालिका में स्थायी दमकल केंद्र और वाहन उपलब्ध कराया जाए।
जांच के बाद सामने आएगा आग लगने का कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग गियर के पास चिंगारी निकलने के बाद लगी, लेकिन आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किस वजह से लगी। फिलहाल राहत की बात यह रही कि चालक की सतर्कता के कारण सभी बच्चे सुरक्षित बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें; भरतपुर में स्लीपर बस आगे चल रहे वाहन से टकराई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।