Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Jhunjhunu Road Accident: झुंझुनूं में स्कूल बस और ट्रैक्टर की जोरदार, मंडावा में बड़ा हादसा टला, सभी बच्चे सुरक्षित

Jhunjhunu Road Accident: झुंझुनूं में स्कूल बस और ट्रैक्टर की जोरदार, मंडावा में बड़ा हादसा टला, सभी बच्चे सुरक्षित

झुंझुनूं में स्कूल बस और ट्रैक्टर की जोरदार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jhunjhunu Road Accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र में 30 जून को स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। हादसा मंडावा रोड पर उस समय हुआ जब एक स्कूल बस सड़क के कट से अंदर की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी हादसे की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार स्कूल बस सड़क के कट से अंदर जाने के लिए जैसे ही मुड़ी, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और बस का संतुलन भी कुछ समय के लिए बिगड़ गया। घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने ब्रेक फेल होने की बात कही
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए थे। इसी वजह से चालक वाहन को समय पर रोक नहीं सका और स्कूल बस से टक्कर हो गई। हालांकि इस संबंध में किसी तकनीकी जांच की आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

सीसीटीवी फुटेज में सड़क किनारे गुजर रहा एक छात्र भी दिखाई देता है। ट्रैक्टर को अपनी ओर आते देख उसने तुरंत फुर्ती दिखाई और वहां से हट गया। उसकी सूझबूझ के कारण वह बाल-बाल बच गया। यदि छात्र समय पर नहीं हटता तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

बस में मची अफरा-तफरी, लेकिन सभी बच्चे सुरक्षित
टक्कर के बाद स्कूल बस में सवार बच्चों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। राहत की बात यह रही कि किसी भी छात्र या बस स्टाफ को गंभीर चोट नहीं आई। समय रहते स्थिति सामान्य कर ली गई और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हादसे के चार दिन बाद इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया। स्कूल प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर चालक और स्कूल प्रबंधन के बीच आपसी सहमति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण मामले को आपसी स्तर पर सुलझा लिया गया और थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

यह भी पढ़ें; दौसा में बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 8 यात्रियों की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

राजस्थान की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।