Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Jind News: जींद में दुकान के बाहर खड़े युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश?

Jind News: जींद में दुकान के बाहर खड़े युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, प्रेम प्रसंग या पुरानी रंजिश?

हरियाणा में कानून को चुनौती, जींद में दुकान के बाहर खड़े युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind News: हरियाणा के जींद जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। सफीदों के तहत आने वाले हाट गांव के सींक मोड़ पर शुक्रवार दोपहर सरेआम हुई एक वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यहां अपने घर बनाने के सामान (बिल्डिंग मैटेरियल) की दुकान के पास खड़े 32 वर्षीय गुरुदत्त उर्फ कल्लू को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। खून से लथपथ गुरुदत्त को आनन-फानन में सफीदों के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पानीपत रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी सांसें टूट गईं।

विज्ञापन

दुकान से चंद कदम दूर घात लगाकर बैठे थे हमलावर

जमीनी चश्मदीदों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुदत्त रोजाना की तरह शुक्रवार को भी अपनी दुकान पर मौजूद था। दोपहर के समय वह किसी काम से दुकान से महज कुछ ही दूरी पर गया था।

इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावर वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि हमलावरों में गांव का ही एक युवक शामिल था, जो अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। उन्होंने गुरुदत्त को देखते ही उस पर पिस्तौल तान दी और कई राउंड सीधी फायरिंग कर दी। गोली लगते ही गुरुदत्त जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।

वीआईपी ड्यूटी छोड़ मौके पर पहुंचे अफसर, FSL ने जुटाए सबूत

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सफीदों सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार और सिटी थाना प्रभारी राजकुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यही नहीं, जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात डीएसपी गौरव शर्मा भी वीआईपी प्रोटोकॉल के बीच तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जमीन पर पड़े गोलियों के खाली खोखे व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाने के लिए सींक मोड़ और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।

फौजी भाई के लौटने का इंतजार, रंजिश और लव अफेयर की थ्योरी

इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे पुलिस को पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग का गहरा शक है। जांच अधिकारी तमाम कड़ियों को जोड़ने में जुटे हैं।

पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो मृतक गुरुदत्त के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और उसका भाई भारतीय सेना (आर्मी) में तैनात है। पुलिस प्रशासन भाई के घर लौटने का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद परिजनों के आधिकारिक बयान दर्ज किए जाएंगे और उसी आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज होगी।

सदर थाना सफीदों के प्रभारी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई थी। शुरुआती जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश की बात उभरकर सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से काम कर रही है और दावा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: हरियाणा के NH-148B पर बड़ा हादसा टला, डंपर को साइड देते समय बीच सड़क पलटी पिकअप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।