Breaking News
Karnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियां

Jind Police: नशा तस्करों के खिलाफ जींद पुलिस की महा-रेड, 6 संदिग्ध मोटरसाइकिलें जब्त

Jind Police: नशा तस्करों के खिलाफ जींद पुलिस की महा-रेड, 6 संदिग्ध मोटरसाइकिलें जब्त

चमेला कॉलोनी और धमतान साहिब में डॉग स्क्वाड के साथ छापेमारी, मची खलबली

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Jind Police: (दलेर सिंह) हरियाणा के जींद जिले में नशा तस्करों, बदमाशों और समाज विरोधी तत्वों की कमर तोड़ने के लिए खाकी ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के सख्त दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए जींद पुलिस और बिजली विभाग की संयुक्त टीमों ने मंगलवार को नरवाना की चमेला कॉलोनी और गांव धमतान साहिब में एक बड़ा घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। भारी पुलिस बल के साथ अचानक शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन से नशा तस्करों और अवैध धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया।

घर-घर पहुंची डॉग स्क्वाड की टीम, 6 संदिग्ध बाइकें पुलिस ने कीं जब्त

विज्ञापन

अभियान की कमान संभाल रहे उप पुलिस अधीक्षक (DSP) नरवाना कमलदीप राणा ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य मकसद इलाके में पनप रहे नशा कारोबार को पूरी तरह जमींदोज करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है। नरवाना की चमेला कॉलोनी में थाना शहर प्रभारी पूर्ण दास और सीआईए नरवाना के इंचार्ज सुखदेव सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्ध मकानों की सघन तलाशी ली गई। हालांकि, इस दौरान किसी भी घर से कोई प्रतिबंधित नशीला पदार्थ या अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने धमतान साहिब गांव का रुख किया, जहां गढ़ी थाना प्रभारी दिलबाग सिंह की मौजूदगी में चेकिंग चलाकर 6 संदिग्ध मोटरसाइकिलों को कागजात न होने पर इंपाउंड कर लिया गया।

नशे की जांच करने गई थी पुलिस, बिजली विभाग ने पकड़े 13 कुंडी कनेक्शन

भले ही पुलिस के हाथ इस पूरी रेड में कोई नशीला पदार्थ न लगा हो, लेकिन उनके साथ चल रहे बिजली विभाग के सतर्क दस्ते ने कुंडी चोरों की रातें उड़ा दीं। चमेला कॉलोनी में जांच के दौरान 6 घरों में सरेआम मुख्य लाइन पर कुंडी डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। वहीं, गांव धमतान साहिब में बिजली विभाग के अधिकारियों ने 7 अवैध कुंडी कनेक्शन रंगे हाथों पकड़े। विभाग ने धमतान साहिब के इन आरोपियों पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। दोनों जगहों को मिलाकर कुल 13 बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए और कुल जुर्माना राशि लगभग 3 लाख रुपये तक पहुंच गई।

सूचना देने वाले का नाम रहेगा गुप्त, आगे भी जारी रहेगी ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराध और नशे के खिलाफ यह जंग यहीं रुकने वाली नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिन-जिन इलाकों से नशे की बिक्री या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की शिकायतें मिलेंगी, वहां इसी तरह अचानक दबिश देकर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही जींद पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास बिक रहे नशे या अपराधियों की सूचना निसंकोच होकर पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान और नाम-पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।